फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover's sucide in Chitrakoot

... तो इसलिए दोनों ने एक दूसरे को मार ली गोली

Thu, 19 Oct 2017 03:06 PM IST
kanpur
kanpur Updated Thu, 19 Oct 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
lover's sucide in Chitrakoot
रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
किराए के कमरे में रहने वाले प्रेमी ने प्रमिका के साथ मिलकर एक दूसरे को गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। बंद कमरे के  अंदर दोनाें शव पडे़ थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खुलवाकर जांच शुरू की। कमरे सेcrime सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है लेकिन पुलिस उसे जांच का विषय बताकर गुप्त रख रही है।
विज्ञापन

 

 

चित्रकूटः शहर के चमड़ा मंडी निवासी अधिवक्ता पुष्पराज पटेल के आवास में रैपुरा थानाक्षेत्र के जोकहाई का पुरवा निवासी छात्र लवकुश (22) किराए में रहता था। जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाना के नयापुरवा हाल मुक ाम एलआई चौराहा कर्वी निवासी अनुराधा (18) से उसका कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने नवरात्र में दूसरे से शादी तय कर दी थी। जिससे प्रेमी प्रेमिका क्षुब्ध रहते थे। योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार की शाम को प्रेमिका प्रेमी के कमरे पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की को कमरे में जाते देखा था। लगभग एक घंटे बाद कमरे से धायं-धायं की आवाज सुनकर सभी डर गए। तत्काल पुलिस सूचना दी गई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से देखा तो प्रेमी जोड़ा लहूलुहान एक स्थान पर पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 


 

 

पूछताछ करते अपर एसपी बलवंत चौधरी

lover's sucide in Chitrakoot
पूछताछ करते अपर एसपी बलवंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

शव के पास पडे़ थे दो तमंचे 
कमरे के अंदर दो शव आस-पास पडे़ थे। साथ में दो तमंचा भी पडे़ थे। कमरे के अंदर से बाहर तक खून की धारा बह रही थी। दोनों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को गोली मारी है। किसने पहले मारी यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।


दोनों के पास तमंचे कहां से आए, यह जांच का विषय है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि मौके से सुसाइट नोट मिला है। जो कोतवाल के पास है। उसे अभी जांच के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि लड़की की शादी दूसरी जगह तय होने से प्रेमी जोड़े को जुदाई का भय सता रहा था। संभवत: इसी से दोनों ने योजना बनाकर एक साथ दुनिया छोड़ने की योजना बनाई हो। घटना स्थल पर डाग स्कावड की टीम ने भी निरीक्षण किया है। 

घटना स्थल पहुंचे लड़की के परिजन, हत्या का आरोप 
घटना की जानकारी होते ही मौके पर मृतक लड़की के परिजन घटना स्थन पर पहुंच गये थे। जिनका रो- रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद से मोहल्लेवासी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। जबकि लड़की के पिता कपिल मुनि व माता का आरोप है कि लड़के ने ही उनकी लड़की को गोली मारी है और आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed