फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lover jumped into the river, then teenager hanged himself, both were caught in an objectionable condition

प्रेम का ऐसा अंतः नाबालिग प्रेमी नदी में कूदा...फिर किशोरी ने लगाया फंदा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे दोनों

Fri, 19 May 2023 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 02:43 PM IST
सार

Fatehpur Crime: जाफरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दे दी। इसके बाद किशोरी ने भी फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। इसके चलते ऐसा कदम उठाया। दोनों शवों का यमुना किनारे अलग-अलग अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
lover jumped into the river, then teenager hanged himself, both were caught in an objectionable condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर आत्मग्लानि से पहले नाबालिग प्रेमी ने यमुना में कूदकर जान दे दी। इससे आहत किशोरी प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के शव का पुलिस ने पंचनामा भरा था। दोनों शवों का बुधवार को यमुना किनारे अलग-अलग अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल के किशोर का पड़ोसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। किशोर अक्सर प्रेमिका के घर आता-जाता रहता था। किशोरी के पिता ने सोमवार को घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
विज्ञापन

उसने किशोर को बंधक बनाकर मारापीटा और घर से भगा दिया। उसे धमकी भी दी कि दोबारा गांव में दिखाई दिया, तो जान से मार देंगे। इससे आहत प्रेमी ने मंगलवार को यमुना में कूदकर जान दे दी थी। इधर, प्रेमी की मौत की खबर पर किशोरी ने मंगलवार रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी है सूचना
किशोर एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। दोनों के शवों का बुधवार को यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed