फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में शादी कर एक दूसरे का हाथ थाम कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस से कही ये बात

Sun, 11 Oct 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Oct 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lover couple reached Kotwali after getting married in temple
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज में मैनपुरी जनपद की युवती व कायमगंज के युवक ने परिजनों के विरोध के चलते मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। वहां दुल्हन ने कहा, उसे अपने परिजनों से खतरा है।

Lover couple reached Kotwali after getting married in temple
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ कर शादी पंजीकृत कराने के लिए कहा है। जनपद मैनपुरी के नगला कीरत कांशीराम कालोनी के आवास में रहने वाली आशा का कायमगंज के गांव याहियापुर निवासी मनोज से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Lover couple reached Kotwali after getting married in temple
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
दोनों सजातीय हैं। मनोज की युवती के यहां रिश्तेदारी थी। युवती के परिजन उसकी शादी कहीं दूसरी जगह करने की तैयारी करने लगे तो 20 दिन पहले दोनों घर से जयपुर चले गए। दो दिन पहले मनोज के परिजनों ने जयपुर से उन्हें घर बुला लिया।

शनिवार को नगर की पुलिस चौकी के सामने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद नवदंपति कोतवाली पहुंच गए। आशा ने कोतवाली प्रभारी दिनेश भारती को अपना आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए और कहा कि वह बालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple reached Kotwali after getting married in temple
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
उसने अपनी मर्जी से मनोज से शादी की है। उसके परिजन इस शादी से खिलाफ हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने मैनपुरी कोतवाली में संपर्क किया। वहां बताया गया कि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
Lover couple reached Kotwali after getting married in temple
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
युवती के पिता से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि उसके घर से गायब होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों से रजिस्ट्री कार्यालय में शादी का पंजीकरण कराने के लिए कहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed