{"_id":"5f761a0a8ebc3e9bcd4373e1","slug":"bjp-leader-commits-ruckus-stone-pelting-and-firing-with-colleagues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात, पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात, पथराव, फायरिंग
Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के खानपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे एक विधायक के करीबी भाजपा नेता ने अपने करीब 40 असलहाधारी साथियों के साथ एक घंटे तक उत्पात किया। मारपीट व पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। बिजली के मीटर उखाड़ दिए।
भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी आदर्श कटियार ने 37 साल पहले अपनी छह बिस्वा जमीन बेची थी। यह जमीन कई बार बेची गई। उसके बाद एक भाजपा विधायक के करीबी नेता ने जमीन खरीद ली। उस जमीन के पास आदर्श कटियार और अनिल कटियार की जमीन भी पड़ी है। इस जमीन पर भाजपा नेता की नियत खराब हो गई।
भाजपा नेता हथियारबंद 40 लोगों के साथ गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जेसीबी लेकर खानपुर गांव पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से मिट्टी की खुदाई शुरू करा दी। आदर्श और अनिल ने इसका विरोध किया, तो भाजपा नेता के गुर्गों ने अनिल को दबोच लिया। उनकी पिटाई शुरू कर दी।
भाजपा नेता हथियारबंद 40 लोगों के साथ गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जेसीबी लेकर खानपुर गांव पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से मिट्टी की खुदाई शुरू करा दी। आदर्श और अनिल ने इसका विरोध किया, तो भाजपा नेता के गुर्गों ने अनिल को दबोच लिया। उनकी पिटाई शुरू कर दी।
भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो भाजपा नेता के गुर्गों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। इसके बाद हमलावरों ने गली में घुसकर दरवाजों पर गोलियां मारीं।
रिंकू शाक्य, सचिन कश्यप, अक्षत शाक्य समेत कई के घरों पर लगे बिजली के मीटर तोड़ डाले। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वाहनों में बैठकर फरार हो चुके थे। पुलिस मौके पर मिली जेबीसी को लेकर चौकी लौट गई।
रिंकू शाक्य, सचिन कश्यप, अक्षत शाक्य समेत कई के घरों पर लगे बिजली के मीटर तोड़ डाले। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वाहनों में बैठकर फरार हो चुके थे। पुलिस मौके पर मिली जेबीसी को लेकर चौकी लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने साथियों के संग किया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
चौकी की पुलिस लीपापोती में जुटी
चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, तो दोनों पक्षों से कागजात मंगवाने लगे। दूसरे पक्ष के लोग वहां मौजूद थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पथराव, फायरिंग की घटना के बारे जांच नहीं की, बल्कि मामले में लीपापोती करने लगी।
थाने से भगाया, एसपी मिले नहीं
पीड़ित पक्ष दोपहर करीब दो बजे थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उन लोगों को डांट कर भगा दिया गया। इसके बाद सभी लोग एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी वहां नहीं मिले। शाम को पीड़ित पक्ष डीएम को अपना दर्द बताने उनके कार्यालय में गया।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहम गए बच्चे, महिलाएं
हमले के बाद गांव में बच्चे और महिलाएं सहमे दिखे। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। कुछ महिलाएं और बड़े तो अपने दरवाजों पर आए, लेकिन बच्चों को अंदर ही रखा गया।
राजस्व कर्मियों ने नापा था चकरोड
लेेखपाल और कानूनगो ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर चकरोड को नाप दिया था। उसके बाद में जो बची जमीन थी, उसी पर असरदार लोग कब्जा करना चाहते थे।
‘खानपुर गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच करने गई। फायरिंग हुई या नहीं, अभी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’ - डॉ. अनिल मिश्र, एसपी, फर्रुखाबाद