फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shiksha Mitra dies after bike skids at Dhilawal T-junction.

Farrukhabad News: ढिलावल तिराहे पर बाइक फिसलने से शिक्षा मित्र की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra dies after bike skids at Dhilawal T-junction.
फर्रुखाबाद। घर से बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने निकले शिक्षा मित्र की ढिलावल तिराहे पर बाइक फिसल गई। बेहोशी की हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव कुइयां बूट निवासी सर्वेश कुमार (45) प्राथमिक विद्यालय खैराबाद में शिक्षा मित्र थे। वह रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से जहानगंज क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने निकले थे। उनकी बाइक जब ढिलावल तिराहे पर पहुंची, तभी किसी तरह अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे उनके काफी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुत्र दिव्यांश आदि परिजन पहुंचे। सर्वेश को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. रिषिकांत वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई अनुज, आदेश, विवेक हैं। पत्नी सुनीता देवी, पुत्री वंदना, पुत्र प्रशांत और दिव्यांशु का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed