{"_id":"5c965330bdec221461125b8a","slug":"lover-ask-for-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक बोला...शादी कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक बोला...शादी कर लो
Sat, 23 Mar 2019 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बीघापुर में होली के मौके पर परिचित युवती से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। घरवालों के दबाव में युवती ने थाने में छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
युवती के परिजनों के राजी होने पर थाने के सामने मंदिर में युवक व युवती ने शादी की। कानपुर नगर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शुक्रवार को बीघापुर थाना के एक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। यहां से वह पड़ोस में रहने वाली एक युवती से मिलने पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने करवाई प्रेमी-प्रेमिका की शादी
युवती के घरवालों ने दोनों को बात करते हुए पकड़ लिया। परिजनों ने डांटा तो युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। घरवाले युवक को लेकर बीघापुर थाने पहुंचे। पुलिस और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा।
इस बात पर युवती के परिजन तैयार हो गए। पुलिस ने बीघापुर थाने के सामने ही मंदिर में दोनों की शादी कराई। शादी के बाद युवक युवती को लेकर अपने घर चला गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत हो गए थे।
इस बात पर युवती के परिजन तैयार हो गए। पुलिस ने बीघापुर थाने के सामने ही मंदिर में दोनों की शादी कराई। शादी के बाद युवक युवती को लेकर अपने घर चला गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए सहमत हो गए थे।