फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Love Couple Suicide, There was an obstacle in love, so lover couple committed suicide by getting hit by train

Love Couple Suicide: प्यार में आई बाधा…तो प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, गमछे से बांध लिए थे अपने हाथ

Thu, 27 Jun 2024 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

Orai News: कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Love Couple Suicide, There was an obstacle in love, so lover couple committed suicide by getting hit by train
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में दो प्यार करने वाले प्रेमी युगल के बीच परिवार वाले आ गए और उनसे अलग होने की बात कहने लगे। इससे नाराज प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक-युवती को एक दिन पहले ही अपने गांव लेकर गया था।

विज्ञापन

यहां उसके परिजनों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासी मनीष कुमार (23) शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दीक्षा गौतम (20) से प्रेम करता था।

विज्ञापन

दोनों अक्सर शादी की बातें करते थे, लेकिन परिजन उनके रिश्ते से नाराज थे। बुधवार की देर शाम मनीष दीक्षा को लेकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों से शादी करने की बात कही। इस पर परिजनों ने समाज का हवाला देते हुए उनकी बात नहीं मानी और घर से चले जाने की बात कही।

विज्ञापन

दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी
इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे दोनों घर से निकल आए और उन्होंने कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास निकली रेलवे लाइन से किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लग,  तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी पर लड़के व लड़की पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि अगर परिजन उनकी शादी करवा देते, तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस जांच में जुटी है।

अलग ना हो इसलिए, गमछे से बांध लिए थे हाथ
दोनों प्रेमी युगल जब ट्रेन से आत्महत्या करने जा रहे थे, तो एक दूसरे से अलग ना हो इस पर उन्होंने गमछे से एक दूसरे के हाथ बांध दिए और आपस में लिपट गए। ट्रेन के आने पर दोनों की  घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed