{"_id":"6af75c826a1c97f3bb0147cb","slug":"dispute-between-two-parties-over-temple-boundary-wall-action-taken-against-37-orai-news-c-224-1-ori1005-152432-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मंदिर की बाउंड्रीवाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, 37 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मंदिर की बाउंड्रीवाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, 37 पर कार्रवाई
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा कलां गांव में कारसदेव बाबा मंदिर की मूर्ति स्थापना और परिसर की बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 37 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद संबंधित ग्रामीण एसडीएम न्यायालय पहुंचकर जमानत की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
बताया गया है कि मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बाद में आपसी समझौते के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा तो संपन्न हो गई, लेकिन मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल बनवाने को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी। विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के 37 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अधिकांश ग्रामीण एसडीएम न्यायालय पहुंचकर जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करते रहे।