Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers are buying paddy at throwaway prices... farmers create ruckus

Jalaun News: औने-पौने दामों पर खरीद रहे धान... किसानों का हंगामा

Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers are buying paddy at throwaway prices... farmers create ruckus
फोटो- 10 सोनू कुशवाहा - फोटो : संवाद
एट। नवीन गल्ला मंडी में शुक्रवार को धान खरीद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। निर्धारित डाक बोली शुरू होने से पहले ही व्यापारियों पर किसानों का धान औने-पौने दामों में खरीदने का आरोप लगा तो मंडी में मौजूद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 200 ट्रैक्टरों के साथ धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीद प्रक्रिया में मनमानी और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मंडी सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि धान की तौल के दौरान एक किलो अतिरिक्त वजन लिया जाता है। इसके अलावा बिक्री की रकम में दो प्रतिशत तक की अतिरिक्त कटौती की जाती है और भुगतान भी तत्काल करने के बजाय करीब आठ दिन बाद दिया जाता है। किसानों ने मंडी सचिव और गल्ला व्यापारियों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि मेहनत और लागत लगाकर तैयार की गई फसल का उचित मूल्य मिलना तो दूर, मंडी में आने के बाद भी उन्हें मनमानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मंडी पहुंच गया। वहीं मंडी सचिव आनंद कुमार गुप्ता भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। इससे किसानों की नाराजगी और बढ़ गई। पुलिस की मौजूदगी में किसानों, व्यापारियों और मंडी सचिव के बीच बातचीत शुरू हुई। किसानों ने कहा कि धान की खरीद केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत डाक बोली लगाकर ही कराई जाए, ताकि सभी व्यापारियों के सामने उचित प्रतिस्पर्धा में फसल का सही मूल्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों अनिल अग्रवाल और प्रमोद मित्तल समेत अन्य व्यापारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धान की खरीद पारदर्शी तरीके से की जा रही है। धान की गुणवत्ता, नमी और उसकी स्थिति के आधार पर ही कीमत तय होती है। काफी देर तक चली बातचीत और अधिकारियों की ओर से नियमों के पालन का भरोसा मिलने के बाद किसान शांत हुए। इसके बाद मंडी में खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।
सरकारी खरीद केंद्र पर कांटा तक नहीं
एट नवीन गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए क्षेत्र के दो से तीन दर्जन गांवों के किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सरकारी धान खरीद केंद्र पर कांटा न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हरदुआ, पिरौना, बिलाया, जखोली, धगुवां, अकोढ़ी, पचोखरा और कुरकुरू समेत आसपास के गांवों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। सरकारी खरीद की व्यवस्था शुरू न होने और व्यापारियों पर मनमानी के आरोपों के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

फोटो- 08 संदीप यादव।
बोली से पहले ही खरीद लेते हैं धान
सेवढ़ी निवासी संदीप यादव का कहना है कि मंडी में किसान सुबह से अपनी उपज लेकर खड़े रहते हैं, लेकिन निर्धारित समय पर बोली शुरू होने के बजाय कुछ व्यापारियों की ओर से पहले ही धान खरीद लिया जाता है। इससे किसानों को अपनी फसल का सही भाव जानने और दूसरे व्यापारियों से कीमत हासिल करने का मौका नहीं मिलता।
-----------------
फोटो- 09 प्रशांत।
तौल में भी हो रही कटौती
हरदुआ निवासी प्रशांत ने आरोप लगाया कि धान की तौल के दौरान एक किलो अतिरिक्त वजन लिया जाता है। इसके अलावा दो प्रतिशत तक की कटौती भी की जाती है। किसान पहले ही लागत और मेहनत से परेशान हैं, ऐसे में इस तरह की कटौती से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
---------------
फोटो- 10 सोनू कुशवाहा
आठ दिन बाद मिलता है भुगतान
गोरन निवासी सोनू कुशवाहा का कहना है कि धान बेचने के बाद भी भुगतान के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। करीब आठ दिन बाद पैसा मिलने की बात कही जाती है। खाद, बीज, डीजल और मजदूरी का खर्च उठाने वाले किसानों को तत्काल भुगतान की जरूरत होती है।
----------------
मंडी में एक साथ अधिक संख्या में ट्रैक्टर पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई थी। कुछ किसानों ने बोली शुरू होने से पहले धान खरीदने की शिकायत की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया। दो प्रतिशत अतिरिक्त वसूली के आरोपों की भी जानकारी की जा रही है। मंडी में धान की बोली लगाई गई है, जिसमें अधिकतम 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिलने की जानकारी है।

आनंद कुमार गुप्ता, मंडी सचिव

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा- फोटो : संवाद

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा- फोटो : संवाद

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा- फोटो : संवाद

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा

फोटो- 10 सोनू कुशवाहा- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed