Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poison slowly seeps into the city's air, with AQI reaching 158.

Jalaun News: शहर की हवा में धीमे-धीमे घुल रहा जहर, 158 पर पहुंचा एक्यूआई

Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Poison slowly seeps into the city's air, with AQI reaching 158.
फोटो - 25 सुबह के समय छाई धुंध। संवाद - फोटो : संवाद
उरई। खेतों और खुले वातावरण वाले इस जिले के शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद बढ़ा प्रदूषण त्योहार बीतने के बाद भी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 158 दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को यह 154 था। दीपावली के दिन एक्यूआई 195 तक पहुंच गया था। यानी त्योहार के बाद भी हवा की सेहत में खास सुधार नहीं हुआ है। लगातार 150 के पार बना प्रदूषण का स्तर इस बात का संकेत है कि शहर की हवा में धूल और धुएं का असर बरकरार है।
विज्ञापन


शहर में सुबह से देर शाम तक सड़कों पर वाहनों का दबाव बना रहता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निकलने वाला धुआं वातावरण में प्रदूषण बढ़ा रहा है। वहीं, सड़कों पर उड़ती धूल, जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य और खुले में रखी निर्माण सामग्री भी हवा को दूषित कर रही है। शहर के विस्तार के साथ वाहनों की संख्या और आवागमन तो बढ़ा है, लेकिन इसके अनुपात में हरित क्षेत्र विकसित करने और धूल नियंत्रण के प्रयास कितने प्रभावी हैं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर आतिशबाजी के चलते हवा में धुएं और सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ जाती है। शहर में भी इसका असर देखने को मिला और एक्यूआई 195 तक पहुंच गया। उम्मीद थी कि त्योहार के बाद प्रदूषण का स्तर नीचे आएगा, लेकिन इसके बाद भी एक्यूआई 150 से ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को 154 और शुक्रवार को 158 एक्यूआई दर्ज होना बताता है कि प्रदूषण में अभी अपेक्षित कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा की गतिविधियां भी बढ़ा रहीं प्रदूषण
शहर में प्रदूषण के लिए केवल दीपावली की आतिशबाजी को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। वाहनों से निकलने वाला धुआं, डीजल चालित जनरेटर, सड़कों की धूल, निर्माण कार्यों से उड़ने वाले कण और कचरा जलाने जैसी गतिविधियां भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित कर सकती हैं। खासकर व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों के लगातार गुजरने से धूल के महीन कण हवा में फैलते रहते हैं।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ सकता है असर
वायु गुणवत्ता सूचकांक का 158 होना भले ही खराब या गंभीर श्रेणी में नहीं आता, लेकिन इसे सुरक्षित स्थिति भी नहीं कहा जा सकता। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार 101 से 200 तक का एक्यूआई मध्यम प्रदूषित श्रेणी में आता है। इस स्तर पर फेफड़ों की बीमारी और अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हृदय रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कत हो सकती है।
कितना एक्यूआई है सेहत के लिए खतरनाक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को छह श्रेणियों में बांटा है। एक्यूआई का आंकड़ा जितना अधिक होता है, हवा में प्रदूषण का स्तर और उससे जुड़ा स्वास्थ्य जोखिम उतना ही अधिक होता है।
एक्यूआई श्रेणी
संभावित असर
0-50
अच्छा
स्वास्थ्य पर न्यूनतम असर
51-100
संतोषजनक
संवेदनशील लोगों को मामूली परेशानी
101-200
मध्यम
अस्थमा, फेफड़ों व हृदय रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों को सांस संबंधी परेशानी
201-300
खराब
लंबे समय तक रहने पर सांस लेने में परेशानी
301-400
बेहद खराब
लंबे समय तक संपर्क में रहने पर सांस संबंधी बीमारियों का खतरा
401-500
गंभीर
स्वस्थ लोगों पर भी असर, पहले से बीमार लोगों के लिए गंभीर खतरा
---------------
एक्यूआई का स्तर अभी खतरनाक नहीं है, यह कहकर नहीं बचना चाहिए। इसके स्तर का धीमे-धीमे बढ़ना ठीक नहीं। इसके कारणों में जाकर इसे सुधारने का प्रयास अभी से करना चाहिए। धूल, वाहनों का धुंआ और कम होती हरियाली इसके प्रमुख कारण हैं।

- विस्टर जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ
---------------
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मॉडिफाइड वाहनों व वैधता पूरी कर चुके वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
- राजेश कुमार, एआरटीओ, प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed