फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love couple committed suicide in kanpur dehat

विवाहित प्रेमिका संग युवक ने चुनी मौत, पति के साथ रहने को नहीं थी राजी, पास में मिला कुछ ऐसा देखकर पुलिस भी हैरान

Wed, 27 Jan 2021 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide in kanpur dehat
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास खेतों में लगे पेड़ से विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकते दोनों के शव देखकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतकों के परिजनों ने पहुंच कर दोनों शवों की पहचान की। अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार की सुबह हांसेमऊ गांव के लोग खेतों की ओर गए तो पेड़ की डाल से युवती और युवक का शव लटकता देखा।
विज्ञापन


गांव के लोग दोनों की पहचान नहीं कर सके। दोनों के शव शाल को फांड़कर उसकी बनाई गई रस्सी से लटक रहे थे। सूचना पर देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी भोगनीपुर के असेवा गांव निवासी जगराम सिंह यादव ने पहुंचकर युवती के शव की पहचान अपनी बेटी आरती (22) के रूप में की। बताया कि उनकी बेटी राजपुर क्षेत्र के गुबार गांव निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (25) से प्रेम करती थी।

गुबार गांव में उनकी रिश्तेदारी होने से आना-जाना था। इधर, युवक असेवा गांव में ही टेंट हाउस में काम करता था। उसका लड़की के घर पर भी आना जाना रहा है। प्रकरण की जानकारी होने पर 30 जून 2020 को जालौन थाना कुठौंद के मोहम्मदपुर गांव निवासी चेतन सिंह से बेटी की शादी कर दी थी।

इसके चलते उसने प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली है। वहीं गुबार गांव से पहुंचे नरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक की पहचान अपने भाई श्यामलाल विश्वकर्मा के रूप में कर ली। उसने भी प्रेम प्रकरण का मामला बताया है।

 

पुलिस ने दोनों शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रकरण का है। किसी ने आरोप में तहरीर नहीं दी है। मौके पर शराब की बोतल और डिस्पोजल पड़े थे। जिनको फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।

विवाहिता पति के साथ रहने को नहीं थी राजी
विवाहिता पति के साथ रहने को राजी नहीं थी। पति लेने आया तो उसने अभी जाने से इनकार कर दिया था। मां ने प्रेमी युवक से बात करने पर डांट लगाई थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पति के साथ रहने को राजी नहीं थी।

वह तीन दिन पूर्व लिवाने आया था तो फिलहाल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमी युवक से बात करने पर मां ने डांट लगाई थी। वह सोमवार की रात कितने समय घर से निकल आई यह कोई नहीं जान सका। सुबह फांसी लगाकर पेड़ से लटकने की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed