फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   love couple commits suicide in kanpur

मोहब्बत का खौफनाक अंत: पहले प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, फिर दोनों ने लिया जिंदगी खत्म करने का फैसला

Tue, 26 Apr 2022 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

कानपुर में जहरीला पदार्थ खाकर प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
love couple commits suicide in kanpur
प्रेमी युगल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सरसौल में महाराजपुर के डोमनपुर गंगा तट पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी फिर एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में रूमा हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पहले युवती फिर बाद में युवक की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


मौत की खबर से घरों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराजपुर के सैमसी गांव निवासी वीरेंद्र कुरील का बेटा अभय (20) एक निजी अस्पताल में काम करता था। अभय रविवार शाम जब अस्पताल काम पर नहीं पहुंचा तो संचालक ने अभय को फोन किया। कई बार मिलाने के बाद अभय ने फोन उठाया और बताया कि उसने डोमनपुर कटरी स्थित गंगा तट पर जहरीला पदार्थ खा लिया है।

विज्ञापन

पास ही पड़ी थी सिंदूर की डिब्बी
संचालक ने तत्काल अभय के घरवालों को फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा अभय के साथ महाराजपुर बंबुरिहा गांव निवासी रामऔतार कुरील की बेटी सावित्री (18) बदहवास पड़ी थी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही सिंदूर की डिब्बी पड़ी थी। सावित्री की मांग सिंदूर से भरी थी। अभय ने परिजनों से जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकारी। फिर दोनों बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में रूमा हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में सामने आई प्रेम-प्रसंग की बात
जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई। उधर अभय की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने अभय को हैलट रेफर कर दिया। सोमवार सुबह हैलट में अभय ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी महाराजपुर सतीश राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed