फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lotus feeding in mud and shri ram Hugged him

कीचड़ में खिला कमल ताे श्रीराम ने लगाया गले

Wed, 13 Dec 2017 09:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lotus feeding in mud and shri ram Hugged him
मां सीमा की गाेद में नवजात बच्ची
कहते हैं कमल कीचड़ में ही ख‌िलता है अाैर जब ख‌िलता है ताे क‌िसी खास काे ही म‌िलता है। अगर ये खास श्रीराम हाें ताे फ‌िर कहना ही क्या। कुछ एेसा ही उरई के एक गांव में हुअा जब हर क‌िसी के मुंह से न‌िकला अाख‌िर कीचड़ में ख‌िले हुये कमल काे श्रीराम ने गले लगा ही ल‌िया।  
विज्ञापन



बुधवार का द‌िन था। कदौरा थाना क्षेत्र के पंडोरा गांव निवासी श्रीराम पुत्र रामदयाल अपने घर पर शौचालय निर्माण के लिए चंदरसी गांव के पास नदी से मौरंग लेने जा रहे थे। शायद श्रीराम काे अंदाजा हाे गया था ‌क‌ि उनके घर पर जल्द ही इसकी जरूरत पड़ेगी। सुबह सात बजे श्रीराम जैसे ही चंदरसी गांव के पास पहुंचे तो उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


न्होंने चालक से ट्रैक्टर रोकने को कहा और उतरकर इधर-उधर देखने लगे। वह चंद कदम चलकर गए ताे सड़क किनारे कीचड़ में एक नवजात बच्ची पड़ी थी। उन्होंने उसे उठाकर शरीर को कपड़े से साफ किया और शाल से लपेट लिया। इसके बाद वह मौरंग न लेने जाकर वापस अपने गांव लौट गए। उन्होंने उस बच्ची को अपनी पत्नी की गोद में दिया। श्रीराम व उसकी पत्नी सीमा ने पूरे गांव के सामने उस बच्ची को अपना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा ने कहा कि उनके सिर्फ तीन पुत्र है भगवान ने आशीर्वाद के रूप में उसे पुत्री दी है। लोकलाज या फिर किन्ही अन्य कारणों से फेंकी गई नवजात बच्ची जब श्रीराम को मिली तो वह अपने गांव लेकर पहुंच गया। बच्ची मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गए। कई लोग श्रीराम के घर उस बच्ची को गोद लेने की मंशा लिए पहुंच गए, लेकिन श्रीराम ने कहा कि वह बच्ची को अपना चुका है, अब वह उसकी बेटी है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed