फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lotus and bicycle collided head on, elephant moved slowly

Kanpur News: कमल और साइकिल की सीधी टक्कर, हाथी की धीमी रही चाल

Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lotus and bicycle collided head on, elephant moved slowly
इटावा। भाजपा और कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। शहर-कस्बों से लेकर गांव तक यही स्थिति रही। हिंदू बाहुल्य इलाकों में कमल खिला तो मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर साइकिल चली। जबकि बसपा प्रत्याशी ने भी दलित बस्तियों में हाथी की चाल को बनाए रखा। कई बूथों पर बसपा के वोट बैंक में भी सेंधमारी हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को इटावा लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीट इटावा, भरथना, दिबियापुर, औरैया व सिकंदरा के कुल 18, 27, 781 मतदाताओं के सामने भाजपा, सपा-कांग्रेस और बसपा समेत सात उम्मीदवार मैदान में रहे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। अधिकांश जगह मुकाबला भाजपा प्रो. रामशंकर कठेरिया और कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार जितेंद्र दोहरे के बीच ही देखने को मिला।
विज्ञापन

शहरों की घनी आबादी से लेकर पॉश कॉलोनियों तक या फिर ग्रामीण इलाकों के मतदान केंद्र पर भाजपा और गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। शहर के हिंदू बाहुल्य इलाके के जीजीआईसी, कर्मक्षेत्र महाविद्यालय मतदान केंद्र पर भी टक्कर सपा-भाजपा में टक्कर देखने को मिली। अधिकांश शहर व ग्रामीण इलाकों के बूथों पर यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी के बौद्ध विद्या मंदिर में हाथी चलता दिखा। हालांकि इन सबके बीच कुछ मतदान केंद्रों पर बसपा भी चर्चा में रही। बसपा प्रत्याशी पार्टी के वोट बैंक को समेटने में कामयाब रहे। हालांकि भाजपा और सपा-कांग्रेस दोनों ही दल बसपा के वोट बैंक को अपने पाले में होने का दावा कर रहे हैं।

..........................................
कई जगह नहीं लगे बसपा के बस्ते
मतदान केंद्रों के बाहर बस्तों पर मतदाता अपनी-अपनी पर्ची लेने के लिए खड़े दिखाई दिए। कई जगह स्थिति यह रही कि बसपा के बस्ते नहीं मिले। महेवा विकास खंड के सुनवर्षा, बढ़पुरा के उदी मोड़ चौराहा, कामेत में बसपा के बस्ते नहीं लगे थे। इससे हाथी की चाल धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed