फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   looting with passengers in rajdhani and Sampoorna Kranti Express

संपूर्ण क्रांति व राजधानी में यात्रियों से लूटपाट, आरपीएफ छानबीन में जुटी

Sat, 11 Jan 2020 03:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
looting with passengers in rajdhani and Sampoorna Kranti Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को चेनपुलिंग कर रोकने के बाद बदमाशों ने फतेहपुर के कुरस्तीकला व मलवां स्टेशनों के आसपास रुकी राजधानी व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में लूटपाट की। तीन महिला यात्रियों का पर्स लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस व अफसरों ने छानबीन की।
विज्ञापन


लूटपाट पीड़ित यात्रियों को कानपुर रेलवे स्टेशन पर अटेंड किया गया। इधर, शनिवार सुबह से आरपीएफ ने दोनों स्टेशनों के बीच छानबीन तेज कर दी है। बता दें कि प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को कुछ लोगों ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे चेनपुलिंग कर कुरस्तीकला और मलवां रेलवे स्टेशन के बीच ब्लाक हट एलएल पर रोक दी।
विज्ञापन

इंटरसिटी की प्लैसर लाइट को देखकर डाउन ट्रैक पर आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने भी ट्रेन रोक दी। इस बीच बदमाशों ने अप ट्रैक लाल कर इलाहाबाद की ओर से आ रही पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रोक कर लूटपाट की।

पटना राजधानी एक्सप्रेस की कोच संख्या ए-5 में सवार महिला यात्री पूजा ने कानपुर में बताया कि कुरस्तीकला स्टेशन पर रेड सिग्नल था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनका पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में मोबाइल व जेवर थे।

महिला ने स्टेशन पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद बदमाश संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में घुसे और दो यात्रियों से लूटपाट की। मालवीय नगर दिल्ली की मनीषा ने बताया कि मलवा स्टेशन पर उनका पर्स छीनकर अज्ञात लोग भाग गए। पर्स में दो हजार रुपये, एटीएम व जेवर थे।

महिला यात्री माधुरी झा कोच बी-थ्री में सफर कर रही थीं। उनका भी पर्स मलवां स्टेशन पर अज्ञात बदमाश छीनकर भाग निकले। इनके पर्स में दस हजार रुपये, पावर बैंक आदि थे। बदमाशों के गरीब रथ में भी पहुंचकर एक यात्री से लूटपाट की चर्चा है। करीब पौन घंटे तक कई ट्रेनों के रुकने और घटना की जानकारी पर रेल अफसरों ने हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद ट्रेनों को रवाना किया जा सका। सूचना पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ पीसी पंजाबी मौके पर पहुंचे। आईजी रेलवे वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री व संपूर्ण क्रांति से दो महिला यात्रियों के पर्स छीने जाने की जानकारी है।

राजधानी से एक महिला यात्री का पर्स छीने जाने की जानकारी है। एसपी रेलवे को मामला दर्ज कर जांच तेज करने को कहा गया है। इधर, शनिवार सुबह ही आरपीएफ वे रेलवे के कई अफसर व फोर्स मलवा स्टेशन, कुरस्तीकला स्टेशन पर छानबीन करने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed