फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot with toxic laddoos at kanpur

बाप बनने की बात कहकर नशीला लड्डू खिलाते, फिर देते वारदात को अंजाम

Tue, 04 Apr 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:53 PM IST
सार

- बाप बनने की बात कहकर नशीला लड्डू खिलाते और ले जाते ई-रिक्शा
- आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये, एक इनोवा, चार ई-रिक्शा  और दो डिब्बे लड्डू बरामद

विज्ञापन
loot with toxic laddoos at kanpur
डेमो

विस्तार

‘तुम चाचा बन गए कहकर नशीला लड्डू खिला ई-रिक्शा लूटने वाले तीन ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये ई-रिक्शा बुक करके एक अस्पताल में जाते थे। कुछ देर बाद लौटकर आते और उनमें से एक बदमाश कहता कि वह बाप बन गया है। इसके बाद चालक को अपने पास पहले से रखे नशीले लड्डू खिला देते। चालक के बेहोश होते ही उसका ई-रिक्शा लेकर भाग जाते थे और बेच देते थे। 
विज्ञापन


चकेरी थाने में मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार देर रात उन्नाव के थाना माखी के गांव कुटरा निवासी गुड्डू उर्फ राकेश मिश्रा, ओमपुरवा के अधेड़ मुंशीलाल पासी और पुरानी चुंगी गंगाघाट संजय नगर खलुआ छावनी के अनिल कुमार जायसवाल को जाजमऊ से पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने ठगी की बात कबूल की। यह भी बताया कि वे किस तरह से ई-रिक्शा चालकों को शिकार बनाते थे। गिरोह के सरगना अनिल कुमार जायसवाल के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये, दो डिब्बे लड्डू और दो मोबाइल बरामद किए हैं। इसके बाद इनकी निशानदेही पर एक इनोवा और चार ई- रिक्शा भी कब्जे में लिए गए हैं। लड्डू के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाने पहुंची अनिल की पत्नी कमलेश ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे  श्यामनगर में प्लाट का बयाना देने के लिए डेढ़ लाख रुपये जे जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। अब उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक ये कानपुर और उन्नाव के आसपास की वारदात करते थे। इनके रैकेट में और भी कई लोग हो सकते हैं, इसके लिए पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। अनिल जायसवाल पर तार चोरी, गुंडा एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed