फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loot on petrol pump while Binding employees

कर्मचारियों को बांधकर पेट्रोल पंप पर हुई लूट, स्कार्पियो से आए थे बदमाश

Wed, 19 Dec 2018 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 Dec 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Loot on petrol pump while Binding employees
पेट्रोल पंप पर मुनीम से पूछताछ करते सीओ व कोतवाल   - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर के पास मंगलवार रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बांधकर तीन किमी दूर फेंक दिया। 90 हजार रुपये, एक कंप्यूटर व चार मोबाइल लूट ले गए। पुलिस घटना को मारपीट का मामला मान रही है।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के पटियाली निवासी डा. शिव प्रताप सिंह का कायमगंज अलीगंज रोड पर गांव ब्राहिमपुर के पास पेट्रोल पंप है। इस पंप पर थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कमीपुरा निवासी मुनीम महेंद्र सिंह, पटियाली के बड़ोला निवासी सेल्समैन संतोष कुमार, ब्राहिमपुर निवासी ओमशरण चौकीदारी करते हैं। मंगलवार रात बरामदे में तीनों कर्मचारी सो रहे थे। करीब 11.30 बजे एक स्कार्पियो पर सवार नौ नकाबपोश बदमाशों ने तीनों कर्मचारियों को मारपीट कर बांध दिया और करीब तीन किमी दूर गांव ढमडेरा के पास बंबा किनारे एक आलू के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सेल्समैन संतोष को पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचे और केबिन में रखी अलमारी का ताला खोलकर 90 हजार रुपये व एक कंप्यूटर के साथ मुनीम के दो मोबाइल व अन्य कर्मचारियों के दो मोबाइल लूट लिए।  लूटपाट के बाद बदमाश संतोष को फिर से वहीं आलू के खेत में छोड़ आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के मामले में पुलिस कई सवाल खड़े कर रही है

सेल्समैन के मुताबिक बदमाशों ने कार में डीजल भरवाने के लिए भी दबाव बनाया तभी दूध वाली गाड़ी आ गई। जो रोज रात को पंप पर खड़ी होती है। दुग्ध वाहन के चालक ने बताया कि बदमाशों को उसने देख लिया था। वह भय से गाड़ी में ही लेट गया। 

ओमशरण ने बंधन छुड़ाए और ढमडेरा गांव में रामनिवास को घटनाक्रम बताया। रामनिवास के साथ गांव के तमाम ग्रामीण खेत में पहुंचे और अन्य कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया। फिर उन्हें लेकर ट्रैक्टर से पेट्रोल पंप पहुंचे।

दुग्ध वाहन चालक ने ब्राहिमपुर जागीर के जगन्नाथ को सूचना दी। वह भी पंप पर पहुंच गए। उन्होंने पंप मालिक को भूमि दी थी। इसलिए उनका मालिक से संपर्क है। उन्होंने पंप मालिक व पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल जसवंत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। बुधवार दोपहर सीओ राजवीर सिंह व दरोगा आरके गुप्ता पहुंचे। पुलिस पूछताछ के लिए दुग्ध वाहन चालक को कोतवाली ले आई है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला मारपीट का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है जिस आलू के खेत में कर्मचारियों के बांधकर पड़े होने की बात कही जा रही है, उस रास्ते पर किसी कार के टायरों के निशान नहीं मिले हैं बड़े वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। बदमाश लूट से पहले बंधक बनाकर ले गए बाद में सेल्समैन को लाकर लूट की यह बात कई सवाल खड़े कर रही है। अमूमन बदमाश लूटपाट कर भाग जाते हैं। लूट में इतना समय बर्बाद नहीं करते हैं। इन सभी कारणों से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed