फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   London girl cheated indian boy through facebook

महंगी पड़ी 'लंदन गर्ल' से दोस्ती, फेसबुक पर चैटिंग...गिफ्ट देने की बात कही, फिर हुआ ये सब

Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
London girl cheated indian boy through facebook
डेमो पिक
लंदन की युवती ने गिफ्ट का झांसा देकर यूपी के कानपुर निवासी युवक से 24 हजार की ठगी कर ली। उसने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा विश्वबैंक निवासी हिमांशु तिवारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व जैसिका नाम की युवती से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने गिफ्ट भेजने की बात कही। एक सप्ताह बाद उसने बताया कि पार्सल चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन


अगले दिन हिमांशु के नंबर पर एक अन्य युवती का फोन आया। उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए गिफ्ट में आए जेवर का टैक्स 24 हजार रुपये जमा करने को कहा। हिमांशु ने बताए गए एकाउंट नंबर में रुपये जमा करा दिए, लेकिन पार्सल नहीं आया। कुछ दिन बाद फिर उसी युवती ने फोन कर 70 हजार रुपये और जमा करने को कहा। इस पर उसे शक हुआ। थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed