फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lok Sabha Elections: Tea-Samosa worth Rs 14, lunch packet worth Rs 200, rate list released

लोकसभा चुनाव: 14 का चाय-समोसा, 200 रुपये का लंच पैकेट, रेट लिस्ट जारी, प्रत्याशियों के खर्च पर कसेगा शिकंजा

Tue, 05 Mar 2024 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2024 10:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर शिकंजा कसते हुए रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रत्याशियों को जीएसटी के साथ सभी अन्य खर्चों के बिल देने होंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Tea-Samosa worth Rs 14, lunch packet worth Rs 200, rate list released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमानी खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का बिल और हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची की जारी की है। एक समोसा और एक चाय के 14 रुपये, पूड़ी-सब्जी के 60 रुपये, लंच पैकेट के 120 रुपये, वीआईपी लंच पैकेट के 200 रुपये, पानी की बोतल 20 रुपये, कोल्डड्रिंक 15 रुपये (200 एमएल), बेसन का लड्डू प्रति पीस 10 रुपये, कॉफी के 15 रुपये खर्च में जुड़ेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह होटल में रूम बुक करने पर एसी डीलक्स सिंगल बेड का किराया 1650 रुपये होगा। डबल बेड का 2100 रुपये, बिना एसी डीलक्स रूम सिंगल बेड 900 रुपये, डबल बेड 1300 रुपये, सामान्य रूम सिंगल बेड 600 रुपये, डबल बेड सामान्य 800 रुपये खर्च में जुड़ेंगे।
विज्ञापन


17 खर्चों पर नजर रखेंगी आयोग की 36 टीमें
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से गठित कमेटी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में होने वाले खर्च का पूरा हिसाब रखेगी। प्रत्याशियों को जीएसटी बिल के साथ 17 अन्य खर्चों के हिसाब निर्वाचन विभाग को देना होगा। इसके लिए विधानसभा वार 36 टीमें भी बनाई गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की अगुवाई में रेट निर्धारण किया गया है। समिति में मुख्य कोषाधिकारी, एआरटीओ, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, विद्युत विभाग के एक्सईएन, नगर पालिका ईओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व मंडी सचिव शामिल हैं। मुख्य कोषाधिकारी विनोद बाबू प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा से प्रचार में जुड़ेंगे 2700 रुपये
निर्वाचन आयोग ने वाहनों में प्रचार के लिए भी रेट तय किए हैं। जीप में प्रचार के 100, टेंपो में 850, टाटा सूमो में 1200 खर्च जुड़ेगा, जबकि इनोवा क्रिस्टा में 2700 रुपये स्कार्पियो में 1500, इंडिगो, स्विफ्ट व बोलेरो में 1200, टाटा सफारी में 1600, टवेरा के 1700 रुपये खर्च में जोड़े जाएंगे।

चुनाव आयोग की तरफ से प्रत्याशियों के प्रचार के लिए रेट सूची जारी की गई है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों का खर्च इसी में जुड़ेगा। टीमें प्रत्याशियों के प्रचार पर सतर्क निगाह रखेंगी। - राजेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed