फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha Elections 2024 SP has increased political suspense on Kannauj parliamentary seat

लोकसभा चुनाव: इत्रनगरी में सपा का सस्पेंस बरकरार, अब तक नहीं खोला अपना पत्ता

Sat, 20 Apr 2024 03:04 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कन्नौज संसदीय सीट पर सपा ने सियासी सस्पेंस बढ़ा रखा है। सपा ने अब तक उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 SP has increased political suspense on Kannauj parliamentary seat
कन्नौज संसदीय सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजने के एक महीने बाद इत्रनगरी में सियासी दंगल का अखाड़ा सज चुका है। फतह के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कन्नौज में चुनाव चौथे चरण में चुनाव होना है। 2019 में भाजपा के हाथों इस सीट को गंवाने वाली समाजवादी पार्टी ने यहां लगातार सात चुनाव में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


वर्ष 1998 से लेकर 2014 के बीच लगातार मिलती रही कामयाबी पर वर्ष 2019 में भाजपा ने इस पर विराम लगा दिया। भाजपा उसी कामयाबी को फिर दोहराना चाहती है। वहीं सपा अपना खोया आधार वापस पाना चाहती है। शायद किसी रणनीति के तहत ही उसने प्रत्याशी के नाम का एलान अब तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का यही दावा है कि अपने इस गढ़ को फिर से हासिल करने के लिए खुद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ही मैदान में उतरेंगे। पिछला लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भाजपा के हाथों हारने के बाद सपा इस बार हर कदम रणनीति के तहत उठा रही है। कार्यकर्ता अपने मुखिया अखिलेश यादव को ही प्रत्याशी मानकर क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed