फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lok sabha election, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah reached Hardoi

अमित शाह बोले: 'दो शहजादे सत्ता में आ गए तो राम मंदिर में लगवा देंगे बाबरी ताला', कहा- राहुल की सही जगह इटली

Wed, 08 May 2024 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 May 2024 06:05 PM IST
सार

lok sabha election: लखनऊ चुंगी पर स्थित सीएसएन डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
lok sabha election, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah reached Hardoi
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह हरदोई पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ाते हैं, इसीलिए पाकिस्तान राहुल गांधी की प्रशंसा करता है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर दो शहजादे सत्ता में आ गए तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बाबरी ताला लगवा देंगे। भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया दिखाते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश और राहुल को समझ लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार करोगे तो जेल जाओगे। उन्होंने राहुल गांधी की सही जगह वायनाड और रायबरेली नहीं, बल्कि इटली बताई। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना को महान बताने वाले लोगों को इतिहास पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


शहर के लखनऊ चुंगी स्थित सीएसएन डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि सपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस व इनके समर्थक 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। यह इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है। झारखंड के एक मंत्री के नौकर के यहां 20 करोड़ रूपये, ममता के मंत्री और कांग्रेस के सांसद के यहां से बड़े पैमाने पर नकदी बरामद होने का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 23 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन 25 पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप उन पर नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के राज में आलिया, मालिया, जमालिया (आतंकवादी) घुसपैठ करते थे, लेकिन माेदी के जमाने में भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है और घर में घुसकर मारता है। राहुल गांधी कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे। ट्रिपल तलाक भी वापस लाएंगे। गलती से भी यह शहजादे वापस आए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगाने का काम करेंगे। यह लोग आतंकवादियों को क्लीन चिट देने वाले लोग हैं। एक बार पहले भी दोनों शहजादे इकट्ठा हुए थे, लेकिन जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया था।

उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अखिलेश, डिंपल, राहुल गांधी और उनकी बहन को निमंत्रण भेजा था, लेकिन वोट बैंक के नाराज हो जाने के डर से यह लोग अयोध्या नहीं आए। उन्होंने कहा कि हम नहीं डरते। अयोध्या में राम मंदिर बना है काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बन गया है, और सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। वहींं विपक्षियों ने मुख्यमंत्री के पद भी अपने ही परिवार में बांटे हैं। सपा को बाहर लड़ने की जरूरत ही नहीं है। हरदोई में तो उनकी बैठकों में आपस में ही झगड़ा हो जाता है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

जनसभा में ये लोग रहे मौजूद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सवायपपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, बालामऊ विधायक राममपाल वर्मा, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने भी संबोधित किया। एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक आशीष सिंह आशू और प्रभाष कुमार आदि मंच पर मौजूद रहे।

नरेश को बताया अनुभवी नेता, अशोक वाजपेयी का नहीं लिया नाम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया। साथ ही नरेश अग्रवाल को अनुभवी नेता कहकर भी संबोधित किया। खास बात यह रही कि मंच पर अगली पंक्ति में ही कुर्सी पर बैठे राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी का नाम ही संबोधन के दौरान नहीं लिया। अमित शाह ने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बाद नरेश अग्रवाल का नाम लिया, जबकि मंत्रियों और विधायकों के नाम इसके बाद लिए।
विज्ञापन

अटल जी को किया याद
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपने कॅरिअर के शुरूआती दिनों में हरदोई की संडीला तहसील में आरएसएस के प्रचारक रहे थे। पूरे जनपद में उन्होंने संघ को मजबूती दी थी। अमित शाह ने बुधवार को अपने संबोधन की शुरूआत में ही हरदोई का अटल जी के कार्यक्षेत्र रहने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसंघ को आजादी के बाद दूसरे ही चुनाव में हरदाेई से जीत मिलने का उल्लेख भी किया।

हरदोई का पौराणिक महत्व बताया, संडीला के लड़्डू का भी जिक्र
अमित शाह ने कहा कि हरदोई नारायण की धरती है। यहां नरसिंह और वामन अवतार हुए हैं। प्राचीन बूढ़े बाबा मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, श्रवण देवी शक्तिपीठ, धोबिया आश्रम और मदारी पासी की भूमि हरदोई का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। कहा कि मिश्रिख लोकसभा में आने वाले संडीला के लड्डू मशहूर हैं। संडीला वाले अब की बार 400 लड्डू खिलाने का वादा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed