फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lok Sabha Election: Polling worker who took selfie with Union Minister at the booth suspended

Lok Sabha Election: हमीरपुर में बूथ पर केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी लेने वाला मतदान कर्मी निलंबित

Tue, 21 May 2024 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2024 07:21 PM IST
सार

प्रथम मतदान अधिकारी के पद पर तैनात कन्या प्राथमिक विद्यालय उमरी के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनपर मतदान कार्य की गोपनीयता न रखने व शिथिलता बरतने का आरोप है। बीएसए ने शिक्षक पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Polling worker who took selfie with Union Minister at the booth suspended
केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी लेता मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मतदान दौरान वोट डालने आईं केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ बूथ पर तैनात मतदान कर्मी द्वारा सेल्फी लेने के मामले में कर्मी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने व फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर इसे संज्ञान में लेकर बीएसए ने कार्रवाई की है। मतदान कर्मी कन्या प्राथमिक विद्यालय उमरी में सहायक अध्यापक हैं। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रथम मतदान अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को हुए मतदान में अपना वोट डालने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्यालय के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर गईं थी। वहां प्रथम मतदान अधिकारी के पद पर ड्यूटी में तैनात आशीष कुमार आर्या सहायक अध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय उमरी विकास खंड मुस्करा ने बूथ के अंदर उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान स्थानीय नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदान कर्मी द्वारा ली गई सेल्फी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। इसकी खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेते हुए बीएसए आलोक सिंह ने कर्मी को निलंबित किया है। बीएसए ने बताया कि मतदान दौरान मतदाताओं की फोटो खींचना या सेल्फी लेना गलत है।

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य की गोपनीयता भंग करने व कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन करने के साथ विभाग की छवि धूमिल करने पर शिक्षक आशीष कुमार आर्या को निलंबित किया गया है। उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र मुस्करा में संबद्ध कर प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed