फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lok sabha election: 60.36 percent voting in Hamirpur-Mahoba-Tindwari Lok Sabha constituency

lok sabha election 2024: बुंदेली मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, भीषण गर्मी के बीच 60.36 फीसदी मतदान

Mon, 20 May 2024 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 May 2024 08:36 PM IST
सार

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling News: यूपी में लोकसभा के पांचवें चरण में हमीरपुर में मतदान हुआ। भीषण गर्मी के बीच 60.36 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
lok sabha election: 60.36 percent voting in Hamirpur-Mahoba-Tindwari Lok Sabha constituency
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बुंदेलों ने 60.36 फीसदी मतदान किया। मतदाताओं में उत्साह के चलते फर्स्ट डिवीजन मिली है। हालांकि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो फीसदी मतदान कम हुआ है। भीषण गर्मी के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। जब जाकर 60 फीसदी मतदान कराने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


सांसद चुनने को लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। यहीं कारण रहा कि सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रही। दोपहर में तेज गर्मी के चलते मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही। लेकिन सूर्य की चमक कम होने के साथ मतदाताओं का जोश बढ़ता दिखा। क्षेत्र के 60.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान राठ क्षेत्र में 63.05 फीसदी, हमीरपुर में 60.86 फीसदी, महोबा में 60.08, चरखारी में 59.54 व तिंदवारी में 57.48 फीसदी मतदान हुआ। लोकतंत्र के पर्व में राठ के मतदाताओं ने खासी हिस्सेदारी दिखाई।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा रहा प्रशासन
सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत आने के बाद सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने कम वोटिंग वाले बूथों का पता कराया। वहां वोटरों को घर से निकलवा मतदान कराने के लिए एनआरएलएम की दीदीओ को जिम्मेदारी दी। जिस पर हमीरपुर विधानसभा के 21 व राठ विधानसभा के 25 बूथों पर मतदान कराने में दीदीओ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा बूथों पर कराई गई छाया, पानी आदि की व्यवस्था के चलते मतदाताओं को परेशानी नहीं हुई। जिससे दोपहर में भी धीमी रफ्तार में मतदान जारी रहा।

बीते लोकसभा चुनाव को छोड़ तोड़े रिकॉर्ड
बीते वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 62.16 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं इस बार 60.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो अब तक हुए लोकसभा चुनावों के मतदान में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed