{"_id":"65b7206448025f960a0492f8","slug":"lok-sabha-election-2024-bjp-divided-three-clusters-into-10-lok-sabha-seats-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा ने इन दस लोकसभा सीटों के लिए बनाया ये प्लान, कानपुर-बुंदेलखंड और झांसी क्लस्टरों के इंचार्ज भी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा ने इन दस लोकसभा सीटों के लिए बनाया ये प्लान, कानपुर-बुंदेलखंड और झांसी क्लस्टरों के इंचार्ज भी बनाए
Mon, 29 Jan 2024 09:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:21 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों को तीन क्लस्टर में बांटा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कानपुर, बांदा और झांसी क्लस्टरों के इंचार्ज भी बनाए गए हैं। फरवरी में जेपी नड्डा, अमित शाह और विजयंत पांडा भी बैठक करने आएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा से पहले भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पार्टी की क्षेत्रीय इकाई की ओर से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को तीन क्लस्टर में बांटा गया है। कानपुर, बांदा और झांसी को क्लस्टर बनाया गया है।
इन क्लस्टरों की होने वाली समीक्षा बैठकों को संबोधित करने के लिए फरवरी कि दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश लोकसभा प्रभारी विजयंत पांडा भी आएंगे।
कानपुर क्लस्टर का इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, बांदा क्लस्टर इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव और झांसी क्लस्टर इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे को बनाया गया है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कानपुर क्लस्टर में महानगर लोकसभा के अलावा अकबरपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा लोकसभा सीट को भी रखा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह बांदा कलस्टर में हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। झांसी क्लस्टर में झांसी और जालौन दो लोकसभा क्षेत्र हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव कार्यालय भी खोल दिए जाएंगे।

इसके अलावा लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास भी शुरू कर देंगे। बैठक में राम किशोर साहू, राम शरण कटियार, संयोजक मणिकांत जैन, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित लोकसभा के विस्तारक मौजूद रहे।