{"_id":"5ecfc5868ebc3e90a6542731","slug":"lockdown-young-man-died-in-village-after-falling-in-mumbai-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: मुंबई में गिरकर घायल हुए युवक की गांव में मौत, एंबुलेंस से बुधवार शाम ही आया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: मुंबई में गिरकर घायल हुए युवक की गांव में मौत, एंबुलेंस से बुधवार शाम ही आया था गांव
Thu, 28 May 2020 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
लॉकडाउन के दाैरन मुंबई में एक फैक्ट्री परिसर में पेड़ से गिरकर घायल हुए हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमनपुर निवासी मजदूर की बुधवार देर रात मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देवमनपुर निवासी प्रमोद (19) पुत्र मंगल सिंह मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करता था। बीती 26 मई को फैक्ट्री परिसर में ही लगे जामुन के पेड़ से गिर गया था। गांव निवासी एक अन्य युवक भी उसी फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद गांव निवासी युवक के साथ प्रमोद को एंबुलेंस से उसके गांव देवमनपुर भेज दिया। बुधवार शाम वह गांव पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद घर में ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के ताऊ कमलेश की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन