फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: Train stopped due to labor pains

लॉकडाउन: प्रसव पीड़ा पर रोकी गई ट्रेन, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंची महिला ने दिया बेटी को जन्म

Sun, 17 May 2020 01:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: Train stopped due to labor pains
श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। कंट्रोल रूम से आई सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल डाक्टर के साथ उरई स्टेशन पहुंचे और महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


देर रात डीएम-एसपी अस्पताल पहुंचे और मां-बेटी को उपहार दिए। प्रतापगढ़ निवासी आबिद अपनी पत्नी के साथ मुंबई से श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस से उन्नाव जा रहा था। उसकी पत्नी सलमा (28) गर्भवती थी। जब ट्रेन झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के चिरगांव स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी सलमा को प्रसव पीड़ा हुई।
विज्ञापन


आबिद ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, महिला एसओ नीलेश कुमारी रेलवे के डाक्टर अनुज सिंह संग पहुंचे और महिला को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। जहां देर शाम सलमा ने बेटी को जन्म दिया। इस ट्रेन का उरई में स्टापेज नहीं था, लेकिन कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed