{"_id":"5ec6b5f58ebc3e90525e122a","slug":"lockdown-in-kanpur-permission-to-open-40-restaurant-sweet-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown In Kanpur: 40 रेस्टोरेंट और मिठाई वाले खोल सकते हैं दुकान, घोषणा पत्र जमा करके मिली परमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown In Kanpur: 40 रेस्टोरेंट और मिठाई वाले खोल सकते हैं दुकान, घोषणा पत्र जमा करके मिली परमिशन
Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से पहले दिन 10 रेस्टोरेंट और 30 मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। लॉकडाउन-4 में रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों को भी खोलने की अनुमति है।
हालांकि इसके लिए विभाग में घोषणा पत्र जमा करना है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को 40 दुकानदारों को अनुमति दी गई। हालांकि खुल तो इससे कहीं ज्यादा दुकानें रही हैं। विभाग में इस तरह की 1578 दुकानें (रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें) पंजीकृत हैं।
पंजीकृत और गैर पंजीकृत मिलाकर जिले में पांच हजार से भी ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं। जिला खाद्य औषधि प्रशासन कार्यालय में शपथ पत्र जमा करने गए कारोबारियों ने ऑनलाइन घोषणा पत्र भरवाने और अनुमति देने की बात रखी।
विज्ञापन
इस पर खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि उनके विभाग में अभी इस तरह की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से सभी लोगों से शपथ पत्र भरकर कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को अनुमति मिल जाए।