{"_id":"5ea864378ebc3e907e5a74e3","slug":"lockdown-in-kanpur-beware-of-job-offers-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नौकरी के ऑफरों से रहें सावधान, ई-मेल के जरिये जॉब ऑफर कर ठग मांगते हैं रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में नौकरी के ऑफरों से रहें सावधान, ई-मेल के जरिये जॉब ऑफर कर ठग मांगते हैं रुपये
Wed, 29 Apr 2020 07:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : self
कानपुर में लॉकडाउन में तमाम लोगों के पास जॉब ऑफर करने वाले मेल पहुंच रहे हैं। ऐसे मेल को खोलने से पर्सनल डेटा चोरी होने का खतरा है। लिंकिंग जॉब्स के सीईओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन में ठग सक्रिय हैं। ज्यादातर मेल लड़कियों के नाम से लोगों को भेजे जा रहे हैं।
ठग इंटरव्यू से लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम की मांग करते हैं। कई लोग झांसे में आकर अपने बैंक खाता, निवास आदि तक की जानकारी तक दे देते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिचितों की ई-मेल चेक करें।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि ऐसी फर्जी मेल से मांगी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा नहीं करें। पी रोड निवासी आशीष गुप्ता कंसल्टेंट का जॉब करते हैं। लॉकडाउन के बीच उनके पास अलग-अलग जॉब ऑफर करने से संबंधित 50 मेल आईं।
विज्ञापन
जिस मेल को उन्होंने चेक किया उसमें प्रोजेक्ट मैनेजर, डेवलेपर आदि की जॉब के बारे में जानकारी दी गई थी। मेल में दिए फोन नंबर पर संपर्क करने पर उनसे इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहले एक हजार रुपये और सिक्योरिटी के तौर पर पांच हजार रुपये समेत बैंक खाते से जुड़ी जानकारी की मांग की गई। इसके एक घंटे के बाद उनके पास तमाम अनजान नंबरों से फोन और एसएमएस आने लगे। इस पर उन्होंने अपना नंबर बंद कर दिया।