{"_id":"5ea05a1c8ebc3e907b73de12","slug":"lockdown-in-hardoi-young-man-seek-help-by-tweeting-noida-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार, युवकों का पास बनवा भेजा घर, सोशल मीडिया पर मामला वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार, युवकों का पास बनवा भेजा घर, सोशल मीडिया पर मामला वायरल
Wed, 22 Apr 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर के जरिए लगाई थी मदद की गुहार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे हरदोई के दो लोगों की समस्या ट्विटर के जरिए संज्ञान में आने पर नोएडा से विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह मदद के लिए आगे आए। विषम परिस्थितियों में दोनों ही युवाओं को घर भेजने के लिए पास की व्यवस्था नोएडा विधायक ने कराई।
ट्विटर पर ही जब विधायक का आभार जताया गया तो पूरा मामला वायरल हो गया। हरदोई में विधायक की प्रशंसा खुले मन से हर कोई कर रहा है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खनिकलापुर निवासी मनोज गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रामपार्क में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण मनोज वहीं फस गए थे।

इसी दौरान मनोज के पिता का ग्राम खनिकलापुर में निधन हो गया। खनिकलापुर निवासी अनुज पांडेय ने ट्विटर के जरिए भाजपा के नोएडा से विधायक पंकज सिंह से मदद मांगी तो कुछ ही देर में पंकज सिंह के कार्यालय ने पहले अनुज और फिर मनोज से संपर्क किया।
कुछ ही देर बाद मनोज को पास जारी हो गया और वह अपने पिता का अंतिम संस्कार कराने के लिए अपने गांव पहुंच गए। एक अन्य मामला नोएडा से जुड़ा है। हरदोई निवासी अमित नोएडा में काम करते हैं और लॉकडाउन के दौरान वहीं फंस गए। उनकी पत्नी गर्भवती थीं और घर पर अकेले भी।
अमित ने भी ट्विटर के जरिए पूरी परिस्थिति बताते हुए पंकज सिंह व कुछ अन्य लोगों से मदद मांगी। पंकज सिंह ने ट्विट का संज्ञान लिया और पास बनवाकर अमित को हरदोई भेजने की व्यवस्था की। अमित की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया तो इसकी तस्वीरें भी अमित ने पंकज सिंह को भेजते हुए आभार जताया।