फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in hardoi : Milk and vegetables are being delivered home by municipality in lockdown

हरदोई: लॉकडाउन में नगर पालिका घर-घर पहुंचा रही दूध और सब्जी, आपको भी है जरुरत तो करें कॉल

Wed, 22 Apr 2020 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown in hardoi : Milk and vegetables are being delivered home by municipality in lockdown
घर घर दूध पहुंचा रहे हैं नगर पालिका कर्मी - फोटो : amar ujala
हरदोई का पिहानी कस्बा कोरोना संकट के दौरान पूरी तरह से बंद है। इस बंदी के दौरान आपात स्थितियों में नगर पालिका के कंट्रोल रूम ने जरुरतमंदों की खूब मदद की। कंट्रोल रूम पर आई कॉलों में दवाई से लेकर दूध और सब्जी तक की किल्लत बताई गई तो नगर पालिका के कर्मचारियों ने किल्लत को दूर करने में कसर नहीं छोड़ी और कुछ ही देर में मांगी गई वस्तुओं को संबंधित व्यक्ति तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन


पिहानी नगर पालिका ने पूर्ण बंदी के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए एक कंट्रोल रूप बनाया था। इस कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार रात लगभग सवा दस बजे निजामपुर निवासी मनोज रस्तोगी ने कंट्रोल रूम से फोन कर दवा की जरुरत बताई तो कर्मचारियों ने दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


इसी तरह सवा दस बजे ही नागर निवासी नदीम ने दूध की जरुरत कंट्रोल रूम के फोन पर बताई तो कंट्रोल रूम हरकत में आया और दूध पहुंचा दिया। भाटनटोला निवासी अनूप वाजपेयी ने बुधवार सुबह आठ  बजे और भाटनटोला निवासी महबूब मिस्त्री ने भी सुबह साढ़े आठ बजे दवा की जरुरत बताते हुए नगर पालिका के कंट्रोल रूम को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जरुरतें भी नगर पालिका ने पूरी कर दी। बुधवार देर शाम पिहानी नगर पालिका के अध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी कंट्रोल रूम पहुंचे और यहां का जायजा लिया। कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पूर्ण बंदी में भी किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि वार्डवार मेडिकल स्टोर और परचून की दुकानों को पूर्व में चिन्हित किया गया था। आपात स्थिति में इन्हीं दुकानदारों की मदद ली जा रही है।
 
ये हैं नगर पालिका कंट्रोल रूम के नंबर
सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक - 9565058612
दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक - 9793289693
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक -   9838104754
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed