फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown

छिना रोजगार, घर पहुंचने की आस में पड़ गए छाले

Sat, 18 Apr 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
lockdown
राजपुर में पेड़ की छांव में बैठकर थकान मिटाते आगरा से पैदल चलकर आए मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। लॉकडाउन के बाद एक मजदूर परिवार का रोजगार छिन गया। वह आगरा से पैदल ही घाटमपुर स्थित घर के लिए निकल पड़ा। छह दिन में परिवार राजपुर पहुंचा। इस दौरान पूरे परिवार के लोगों के पैरों में छाले पड़ गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके खाने का इंतजाम किया और उन्हें घर छोड़ने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

घाटमपुर सजेती के मजदूर गजराज व रामकेश ने बताया कि लॉकडाउन के पहले वह परिवार के दस लोगों के साथ आगरा गेहूं की कटाई के लिए गए थे। उन्होंने वहां 29 बीघा गेहूं की कटाई भी की। इसके बाद लॉकडाउन हो गया। गांव वालों ने काम लेने से मना कर दिया। उन्हें तीन सौ रुपये के हिसाब से मजदूरी देकर वहां से भगा दिया। बाद में वह परिवार के साथ वहां से पैदल ही चल दिए। शुक्रवार को राजपुर में पेड़ की छांव में बैठा मजदूर परिवार की जानकारी पुलिस को मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनसे पूछताछ की। गजराज ने बताया कि रोजगार छिनने के बाद वह चले आए। इससे पहले गांव में मेडिकल परीक्षण के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। आगरा से राजपुर पहुंचने में उन्हें छह दिन लगे। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मजदूरों को खाने की व्यवस्था करने के बाद घर जाने दिया गया। उनके पैरों में छाले पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed