{"_id":"57f155c94f1c1b9911574d09","slug":"local-politicians-should-not-speak-in-the-front-of-cm-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के प्राेग्राम में बाेलने नहीं दिया जाएगा इन नेताअाें काे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के प्राेग्राम में बाेलने नहीं दिया जाएगा इन नेताअाें काे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव करेंगे मेट्राे का शिलन्यास
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो सहित 196 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने चार अक्तूबर को पालिका स्टेडियम आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंच से भाषण देने वालों की लिस्ट छोटी हो गई है। इसमें स्थानीय स्तर के किसी भी सपा नेता का नाम नहीं है। मुख्यमंत्री दफ्तर से जो लिस्ट फाइनल हुई है, उसमें भाषण देने वालों में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन का नाम है। इससे पहले मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव आवास सदाकांत और मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन विकास कार्यों की जानकारी देंगे। कमिश्नर कानपुर मंडल मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
शहर मेें दो घंटे रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री के आने और जाने का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम रविवार को आ गया। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पर उतरेगा। यहां से सीएम का काफिला सड़क मार्ग से दोपहर 12:10 बजे पालिका स्टेडियम पहुंचेगा। शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ‘अमर उजाला’ की तरफ से होटल लैंडमार्क में आयोजित विधवा विवाह समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। वर-वधू को आशीर्वाद देकर ग्रुप फोटोग्राफ कराएंगे। दोपहर 2 बजे के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।