फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loader driver son will become a pilot in the Air Force

यूपी: लोडर चालक का बेटा वायुसेना में बनेगा पायलट, एयरफोर्स एकेडमी में पाई पहली रैंक, आईएमए में मिली दूसरी रैंक

Mon, 19 Jul 2021 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jul 2021 11:44 PM IST
सार

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में अपूर्व पांडेय को दूसरी रैंक मिली है। इनको यह सफलता 9वें प्रयास में मिली है।

विज्ञापन
Loader driver son will become a pilot in the Air Force
अपूर्व पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की परीक्षा में पनकी निवासी अपूर्व पांडेय ने एयर फोर्स एकेडमी में पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है। अब वह वायुसेना में पायलट बनेंगे।
विज्ञापन


वहीं, इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में अपूर्व पांडेय को दूसरी रैंक मिली है। इनको यह सफलता 9वें प्रयास में मिली है। अपूर्व ने बताया कि पिता हिमांशु पांडेय लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं और मां संतोष एक निजी डिग्री कॉलेज में क्लर्क हैं।
विज्ञापन


अपूर्व इस वक्त मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2018 में एसएससी सीजीएल की परीक्षा दी थी। हाल ही में आए परिणाम में उनका चयन पासपोर्ट कार्यालय में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचपन से ही मैं पायलट बनना चाहता था। माता-पिता ने आर्थिक कष्टों के बावजूद पढ़ाई में कोई कमी न होने दी। पढ़ाई का खर्च बढ़ा तो अपूर्व 2016 से ट्यूशन पढ़ाने लगे थे। उन्होंने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर पनकी से इंटर और वीएसएसडी कॉलेज से स्नातक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed