Banda: सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड! चादर का फंदा बनाकर झूला युवक, फोरेंसिक टीम खोलेगी अब हर राज
Banda Suicide News: उत्तर प्रदेश के बांदा में युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगाकर सुसाइड का लिया। युवक जब फांसी फंदा तैयार कर रहा था, उस वक्त सोशल मीडिय पर जुड़े उसके सभी दोस्त युवक को सुसाइड करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में इंस्ट्राग्राम पर आत्महत्या का लाइव देकर युवक होटल के कमरे में फंदे पर झूल गया। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आत्महत्या के लाइव वीडियो के दौरान मोबाइल पर कई फोन भी उसे रोकने के लिए आए, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवक ने एक होटल के कमरे पर चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। होटल संचालक की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम के आने तक कमरा सील कर दिया गया है।
थाना बदौसा के धोबिन पुरवा पियार गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र भगवानदीन गुरुवार की सुबह बांदा रोड स्थित एक होटल पर कमरा नंबर छह में ठहरा था। दोपहर को होटल के एक कर्मी द्वारा दरवाजा को खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ सकी।
होटल संचालक ने दी पुलिस को सूचना
इस पर कर्मी युवक के सोने का अंदेशा जाहिर करते हुए वापस चले गए। देर रात तक कोई भी आहट ना मिलने पर कर्मी और होटल संचालक ने कमरे के रोशनदान से देखा, तो युवक पंखे पर लटक रहा था। इसके बाद संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
फोरेंसिक टीम खोलेगी कमरा
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर पूरी जांच की। आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला का कहना है घटना की जांच की जा रही है। देर रात तक फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही कमरा खोला जाएगा।