फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Live-in youth dies under suspicious circumstances, woman booked for murder

Kanpur News: लिवइन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में माैत, महिला पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 25 Jul 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Live-in youth dies under suspicious circumstances, woman booked for murder
गुनगुन और लखन - फोटो : फाइल फोटो
कानपुर। काकादेव में हाॅस्टल में शादीशुदा महिला संग लिवइन में रह रहे युवक की गुरुवार सुबह चार बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आधा बेड और आधा जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो उसने दरवाजा खोला। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी महिला कुछ स्पष्ट नहीं बोल रही है।
विज्ञापन


जरौली फेज-दो निवासी स्वीट हाउस संचालक अर्जुन शुक्ला ने बताया कि उनका दूसरे नंबर का बेटा लखन शुक्ला (24) करीब छह महीने से बर्रा निवासी शादीशुदा महिला गुनगुन के संपर्क में आ गया। वह पहले दुकान में बैठता था लेकिन उसने दो महीने पहले ही घर छोड़ दिया था। वह गुनगुन के साथ काकादेव ओम चौराहा के पास किराये के हॉस्टल में रह रहा था। उन्हें गुरुवार सुबह पुलिस ने बेटे के फांसी लगाने की सूचना दी थी। उनके मुताबिक गुनगुन की शादी पिछले साल दिल्ली के युवक से हुई थी लेकिन कुछ महीने बाद ही वह मायके चली आई। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। वहीं, हॉस्टल में छात्रों के साथ कुछ परिवार भी रहते हैं। उनके मुताबिक सुबह चार बजे के आसपास हाॅस्टल में रहने वाले लोगों को गुनगुन और लखन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी सुनाई दी। अचानक गुनगुन की रोने की आवाज आई। दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला। जोर से पीटा तो चाबी नहीं मिलने की बात कही। इस पर दरवाजे पर लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया तो कुछ देर बाद दरवाजा खोल दिया। देखा तो युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम हुआ है जिसमें बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पड़ोसियों और अन्य किरायेदारों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मिनट 24 सेकेंड का वीडियो वायरल


पड़ोसियों ने पूरे घटनाक्रम का चार मिनट 24 सेकेंड का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक दरवाजे पर लात मार रहा है। वह कह रहा है कि यह मरवा रही है। वहीं अंदर से युवती कर ही है कि भइया रुको आ रहे हैं। युवक गाली देता है। इसके बाद महिला दरवाजा खोलती है तो युवक औंधे मुंह पड़ा मिला। वहीं, पंखे से कोई कपड़ा लटक रहा है। युवती से पूछा गया कि कैसे हुआ तो वह कुछ बताने के बजाय बोल रही है भइया इनको सिर्फ नाैकरी की पड़ी रहती है। एक युवक नाक के पास हाथ लगाकर देखकर कहता है कि सांस चल नहीं रही है। इस पर एक और महिला आ गई वह कहती है कि जल्दी ले चलो, अन्य लोगों की भी भीड़ लग जाती है। पानी की छींटे मारे जाते हैं। किसी बब्बू भइया को बुलाने की बात हो रही है। लिवइन में रहने वाली महिला ही उसको बेड उसे उठाकर जमीन पर लिटा देती है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पड़ोसी पूछ रहे हैं कि जब दोनों अंदर थे तो युवक ने आत्महत्या कैसे कर ली। इस पर उसके पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed