फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: six Another death from Corona, 159 new infected in kanpur

Corona In Kanpur: कोरोना से दो महिलाओं समेत छह की मौत, 159 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमित 4298

Wed, 29 Jul 2020 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jul 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: six Another death from Corona, 159 new infected in kanpur
कानपुर में कोरोना से दो महिलाओं समेत छह की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से मंगलवार को दो महिलाओं समेत छह और लोगों की मौत हो गई। पांच रोगियों की मौत हैलट और एक की कांशीराम चिकित्सालय में हुई है। कोरोना संक्रमण के अलावा रोगी डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की गिरफ्त में रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 185 हो गया है। वहीं 159 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 4298 हो गई है। कोरोना से 1952 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 2161 हैं। 
विज्ञापन


हैलट में दर्शनपुरवा के रहने वाले 42 साल के व्यक्ति, चकेरी के 63 साल के वृद्ध, लालबंगला के 66 साल के वृद्ध, चकेरी के 70 साल के वृद्ध, शास्त्रीनगर की 62 साल की वृद्धा की हैलट और केडीए कालोनी की 66 साल की महिला की कांशीराम अस्पताल में मौत हो गई। इन रोगियों को कोरोना के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर तथा सांस रोग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


159 जो नए संक्रमित आए हैं ये गांधीनगर, जवाहरनगर, आरके नगर, काकादेव, साकेतनगर, परमट, सिविल लाइंस, इटावा बाजार, शास्त्रीनगर, श्याम नगर, आवास-विकास, जाजमऊ, हटिया, गोविंदनगर, देहली सुजानपुर, श्याम नगर, मेस्टन रोड, पनकी, यशोदानगर, हालसी रोड, हरजेंदर नगर, कृष्णा नगर, जीटी कालोनी, बर्रा, रामबाग, सीसामऊ, ग्वालटोली, स्वरूपनगर, मसवानपुर, पांडुनगर, शारदानगर, लाजपत नगर, नवाबगंज, फीलखाना, मेडिकल कालेज कैंपस, कौशलपुरी, घाटमपुर, हर्षनगर, बगाही भट्ठा, बिठूर, रावतपुर गांव, सिगनेचर सिटी, नेहरू नगर, सुभाष नगर, सिविल लाइंस, उर्सला, सिकठिया आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed