खुशियों की सौगात: इटावा लायन सफारी में शेरनी सोना ने एक और शावक को दिया जन्म
Etawah News: इटावा लायन सफारी में शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। सफारी प्रशासन ने बताया है कि नवजात शावक व मादा बब्बर शेरनी की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम की ओर से की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा सफारी पार्क की बब्बर शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। इससे पहले 6 जुलाई को शेरनी सोना ने एक शावक को जन्म दिया था। उसके 77 घंटे बाद सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। सफारी प्रशासन का कहना है कि बब्बर शेरनी सोना का शेर कान्हा से 24 मार्च को मिलाप कराया गया था। इसके बाद शेरनी सोना ने छह जुलाई को एक शावक को जन्म दिया था।
एक शावक को जन्म देने के 77 घंटे बाद शेरनी सोना ने एक और शावक को जन्म दिया है। शेरनी सोना व नवजात शावक दोनों स्वस्थ है। इस प्रकार सफारी पार्क में कुल 12 शावकों ने जन्म लिया है। सफारी प्रशासन ने बताया है कि नवजात शावक व मादा बब्बर शेरनी की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम की ओर से की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बब्बर शेरनी एवं नवजात शावक के स्वास्थ्य एवं व्यवहार की निगरानी रखी जा रही है। सफारी पार्क में नवजात शावक के जन्म लेने से अब सफारी बब्बर शेरों की संख्या 19 हो गई है।
सफारी में इस तरह हुआ है शावकों का जन्म
- शिंबा सुल्तान 6 अक्टूबर 2016
- बाहुबली 15 जनवरी 2018
- भारत, रूपा, सोना 26 जून 2019
- केसरी 15 अप्रैल 2020
- नीरजा गार्गी 12 दिसंबर 2020
- जेनिफर का शावक- 10 अगस्त 2022
- शेरनी सोना का शावक 6 जुलाई 2023
- शेरनी सोना का दूसरा शावक- 9 जुलाई 2023