{"_id":"6ad270fe1024ab10cf0f46f7","slug":"weekly-market-begins-in-chakarnagar-household-goods-available-at-affordable-prices-etawah-news-c-216-1-etw1012-151566-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चकरनगर में शुरू हुआ साप्ताहिक बाजार, सस्ते दामों पर मिलेगा घरेलू सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चकरनगर में शुरू हुआ साप्ताहिक बाजार, सस्ते दामों पर मिलेगा घरेलू सामान
Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बे के चंबल रोड पर शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ हो गया। बाजार शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को अब घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सप्ताह में हर शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में लोगों को कम कीमत पर घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर बच्चों के कपड़े और सजने-संवरने का सामान उपलब्ध होगा।
साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राधा यादव ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार लगने से कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खरीदारी की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के बाद बाजार में पहले दिन करीब 30 दुकानें सजाई गईं। बाजार में तवा, चिमटा, चाकू, बेलन सहित रसोई में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न वस्तुएं थीं।
इसके अलावा महिलाओं के शृंगार का सामान और छोटे बच्चों के कपड़े की दुकानों पर भीड़ रही। बाजार में लोगों को अपनी जरूरत का सामान एक ही स्थान पर खरीदने का अवसर मिला। बाजार शुरू होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने घरेलू सामान, कपड़ों और शृंगार की वस्तुओं में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
आयोजकों को उम्मीद है कि प्रत्येक शुक्रवार को बाजार लगने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और छोटे दुकानदारों को भी अपना सामान बेचने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत, भाजपा नेता रेनू शुक्ला, प्रधान मुन्ना सिंह, पप्पू तिवारी, शिवम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।