फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Healthcare services are getting back on track, though testing and vaccination remain affected.

Etawah News: पटरी पर लौट रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, जांच-टीकाकरण है प्रभावित

Sat, 17 Oct 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services are getting back on track, though testing and vaccination remain affected.
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। पिछले कुछ दिनों से संविदा कर्मचारियों और डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई थीं, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था हड़ताल के दौरान ओपीडी से लेकर जांच और टीकाकरण तक के कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए थे। संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों के काम पर वापस लौट आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए ओपीडी के अन्य विभागों में तैनात स्थायी डॉक्टरों को इन रिक्त पड़े स्थानों पर अस्थाई तौर पर तैनात कर दिया था, ताकि आपातकालीन व्यवस्थाएं बनी रहें। कुछ विभागों में अभी भी कर्मचारियों की कमी के कारण लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जांचें व टीकाकारण कार्य प्रभावित रहा। सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी क्षमता के साथ बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed