फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lion in AC and thatched roof to save from heat

Kanpur News: गर्मी से बचाव के लिए एसी व छप्पर में शेर

Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lion in AC and thatched roof to save from heat
इटावा। लगातार बढ़ते तापमान का असर आम आदमी के साथ ही पशु-पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। सफारी पार्क में रहने वाले शेरों एवं अन्य वन्य जीवों को भीषण गर्मी से बचने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां रहने वाले शेर को गर्मी से बचने के लिए ब्रीडिंग सेंटर में एसी लगाए गए हैं, इसके साथ ही कूलर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह के इंतजाम तेंदुए के लिए भी किए गए हैं। शेर सफारी के साथ ही हिरण सफारी में भी छप्पर बनाए गए हैं जिससे जीवों को छाया और ठंडक मिल सके। इटावा सफारी पार्क में पांच सफारी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इनमें लाॅयन सफारी, लेपर्ड सफारी, भालू सफारी, हिरण सफारी एवं एटीलोप सफारी शामिल हैं। इन सभी में रहने वाले वन्यजीवों को गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम किए गए। शेरों के ब्रीडिंग सेंटर में एसी लगे हैं साथ ही बड़े-बड़े कूलर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में हिरण तथा एटीलोप भी हैं। यह पूरी सफारी में चहल कदमी करते रहते हैं। इनके लिए सफारी में कई स्थानों पर छप्पर का इंतजाम किया गया है। इनमें छाया रहती है तथा गर्मी भी कम लगती है। सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि सफारी में रहने वाले वन्य जीवों की गर्मी से सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है और उनके लिए तापमान को नियंत्रित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed