फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Licenses of four packaged water units suspended, action recommended against four

Kanpur News: पैक पानी की चार यूनिटों के लाइसेंस निलंबित, चार पर कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 28 Jan 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Licenses of four packaged water units suspended, action recommended against four
कानपुर। शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच बाजार में बिकने वाले बोतलबंद पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिले की 26 पैकेजिंग यूनिटों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां पाई गईं। इस जांच में 10 यूनिटें बंद पाई गईं, जबकि चार यूनिटों में स्वच्छता मानकों का घोर उल्लंघन मिला। वहीं, चार अन्य यूनिटों में पानी की जांच रिपोर्टें सही नहीं पाई गईं और चार यूनिटों में निर्धारित मानकों के अनुरूप काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


जांच के नतीजों के आधार पर, खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार स्टेट लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए हैं। इन यूनिटों में मेसर्स प्रभु कृपा एंटरप्राइजेज (पनकी इंडस्ट्रियल एरिया), केएस टेस्टी ड्रिंक्स एंड रिफ्रेशमेंट सॉल्यूशन (यशोदा नगर), संतोषा इंडस्ट्रीज (गोविंद नगर) और सत्यम एंटरप्राइजेज (हंसपुरम नौबस्ता) शामिल हैं। इन यूनिटों में अल्ट्रावायलेट ट्रीटमेंट, पानी की जांच रिपोर्ट और स्वच्छता के मानक बेहद खराब पाए गए। इसके अतिरिक्त, चार केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त यूनिटों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। यह वे यूनिटें हैं जहां काम मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जिले में पैकेज्ड पेयजल का कारोबार मनमानी ढंग से चल रहा है, जहां कैन में पानी सप्लाई करने वाली यूनिटों की नियमित जांच का अभाव है। वहीं, ब्रांड के नाम पर पानी पैक कर बेचने वाली कंपनियां भी मानकों से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, खाद्य विभाग ने आठ यूनिटों से पानी के सैंपल एकत्र किए हैं और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed