फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Level 2 hospital did not get 100 oxygen cylinders

लेवल टू अस्पताल को नहीं मिले 100 ऑक्सीजन सिलिंडर

Mon, 24 May 2021 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Level 2 hospital did not get 100 oxygen cylinders
कानपुर देहात। कोविड अस्पताल मेें भर्ती गंभीर मरीजों के प्रति सीएमओ ही संजीदा नहीं हैं। सीएमएस बार-बार एल-टू अस्पताल के लिए सौ ऑक्सीजन सिलिंडर देने की मांग कर रहे। डीएम भी बैठकों मेें नोटिस जारी कर ऑक्सीजन न होने पर गंभीर स्थिति पैदा होने की बात कह रहे, लेकिन सीएमओ पर इसका असर नहीं दिख रहा है। एक पखवारा बीतने पर भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके इसके लिए शासन ने जरूरी संसाधन उपलब्ध कराते हुए अन्य तैयारी रखने के निर्देश दिए थे। वहीं जिले के जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बीते अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह रहा कि ऑक्सीजन व अस्पताल में बेड न मिलने से कई मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन

सबसे खराब हालत जिला अस्पताल अकबरपुर स्थित कोविड एल-टू अस्पताल की है। मौजूदा समय में इमरजेंसी, एल-टू अस्पताल व आइसोलेशन वार्ड में आक्सीजन के 98 पोर्ट हैं। जिसके लिए दोगुना ऑक्सीजन सिलिंडर होने चाहिए, लेकिन जिला अस्पताल में छोटे-बड़े मिलाकर सिर्फ 95 सिलिंडर ही उपलब्ध हैं। 11 मई को सीएमएस ने बैठक में 30 जंबो व 70 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग सीएमओ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लिखित पत्र भी भेजा गया। सिलिंडर न मिलने पर डीएम जेपी सिंह ने भी नोटिस जारी कारण पूछा। फिर भी सीएमओ की मनमानी जारी रही। अभी तक कोविड अस्पताल को मांगे गए सौ आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल सके हैं।
कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन के 98 पोर्ट हैं। जिनके लिए दोगुने सिलिंडर होने चाहिए। डीएम की बैठक के बाद सीएमओ को लिखित पत्र भेजकर छोटे-बड़े कुल सौ और ऑक्सीजन सिलिंडर देने की मांग की गई, लेकिन अभी तक नहीं मिले हैं। जिससे गंभीर स्थिति बन सकती है।
- डॉ. एसपी सिंह (प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष)
सीएमएस की मांग पर पूर्व मेें ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जा चुके हैं। कोरोना के केस कम हुए हैं। इस कारण मरीज भी कम भर्ती हो रहे हैं। फिर भी उनकी मांग पर ऑक्सीजन सिलिंडर जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

- डॉ. राजेश कटियार (सीएमओ)
उपायुक्त उद्योग ने फैक्टरी से दिलाए थे 35 जंबो सिलिंडर
कानपुर देहात। अप्रैल में कोविड एल-टू अस्पताल क्रियाशील होने पर सीएमएस ने जंबो व छोटे समेत सौ ऑक्सीजन सिलिंडर मांगे थे, लेकिन सीएमओ ने इसे अनसुना कर दिया। बाद मेें डीएम की पहल पर उपायुक्त उद्योग ने फैक्टरियों के माध्यम से 35 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए थे। जिसके बाद एल-टू अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए व्यवस्था बन सकी थी। अब कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए फिर से सौ ऑक्सीजन सिलिंडर मांगे गए। जिसे सीएमओ नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed