{"_id":"68a0c8cd4532b4e07c05f7ee","slug":"leopard-stopped-sdms-car-stood-there-for-five-minutes-etawa-news-c-12-1-gkp1012-1228708-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेंदुए ने रोकी एसडीएम की गाड़ी, पांच मिनट खड़ा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेंदुए ने रोकी एसडीएम की गाड़ी, पांच मिनट खड़ा रहा
विज्ञापन
फोटो 16::: भरेह-उदी मार्ग पर गुरुवार देर शाम चहलकदमी करता तेंदुआ । स्रोत:वीडियो
इटावा/चकरनगर। चंबल सेंक्चुअरी के आसपास तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ गई है। हाल ही में चकरनगर-उदी सड़क पर तेंदुए ने मां-बेटों पर हमला बोला था। गुरुवार की देर शाम इसी सड़क पर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया की गाड़ी के सामने तेंदुआ आकर खड़ा हो गया। तेंदुए को बीच सड़क पर देख एसडीएम के चालक ने कुछ दूर पहले गाड़ी रोक दी। करीब पांच मिनट तक तक तेंदुआ सड़क पर खड़ा रहा फिर बीहड़ में चला गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया सरकारी गाड़ी से भरेह-उदी मार्ग से जिला मुख्यालय जा रहे थे। शाम लगभग सात बजे जैसे ही उनकी गाड़ी ढका की नरिया पुलिया के पास पहुंची, अचानक सड़क पर तेंदुआ आकर गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। उसे देखते ही चालक ने गाड़ी रोक दी। एसडीएम ने अपने मोबाइल से तेंदुए की कुछ तस्वीरें खींचने का प्रयास किया। मामले की जानकारी रेंजर को दी। इसके बाद रेंजर ने बताया कि चंबल सेंक्चुअरी के आसपास करीब 40 तेंदुओं की चहलकदमी देखी जा रही है। रेंजर ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।
वहीं, पांच दिन के भीतर इसी मार्ग पर दोबारा तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने इस मार्ग से आनाजाना कम कर दिया है। लोग इस मार्ग से दो पहिया वाहनों से भी आने-जाने में कतराने लगे हैं। बीते 10 अगस्त को परिवार पर हमले से पहले तेंदुआ चंद्रहंसपुरा, रानीपुरा, सिरसा, टिटावली, कोला, बिरौनाबाग, नगला मथुरी, नगला कढोरी, पसिया, चकरनगर कस्बा सहित कई गांवों में घुसकर घरों के बाहर बंधे पशुओं को मार चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। इस वजह से लगातार घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इटावा जिले में करीब 11080 वर्ग किलोमीटर में चंबल सेंक्चुअरी फैली है। करीब इतना ही हिस्सा इसका आगरा में भी है। इसके आसपास के गांवों में अक्सर तेंदुओं की गतिविधियां रहती हैं। गांवों में आकर वह पशुओं को मार जाता है।
-
करीब पांच मिनट तक तेंदुआ मेरी गाड़ी से कुछ दूरी पर सड़क पर खड़ा रहा। इसके बाद बीहड़ में चला गया। उस समय अंधेरा हो चुका था। मैंने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए की तस्वीरें लेने का प्रयास किया। मामले की जानकारी वन रेंजर को भी दी। दोनों ही विभागों की ओर से प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समय पर अन्य कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।
- ब्रह्मानंद कठेरिया, एसडीएम
बारिश और बाढ़ आने से बीहड़ क्षेत्र (चंबल सेक्चुअरी) में जलभराव की स्थिति है। ऐसे में वन जीवों के ठिकानों में भी जलभराव हो गया है। वन रेंजर बताते हैं कि इस वजह से जंगली जानवर आबादी क्षेत्र और सड़क पर आ जाते हैं। ग्रामीणों व राहगीरों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें वन क्षेत्र की तरफ नहीं जाना चाहिए। जाएं तो पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए।
क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या काफी है। यह लगातार चहलकदमी करते रहते हैं। लोगों को आवाजाही में सतर्कता बरतने की जरूरत है। वन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
- कोटेश त्यागी, सेंचुअरी रेंजर