{"_id":"63e009d041f83339202a5925","slug":"leopard-seen-in-armapur-forest-forest-workers-started-search-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अर्मापुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन कर्मियों ने शुरू की तलाश, पंद्रह दिन से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अर्मापुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन कर्मियों ने शुरू की तलाश, पंद्रह दिन से था गायब
Mon, 06 Feb 2023 08:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग के साथ लंबे समय से लुका छुपी खेल रहा तेंदुआ करीब पंद्रह दिन बाद फिर दिखाई दिया है। रविवार को अर्मापुर के लोगों ने जंगल में तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर वन कर्मियों ने देर रात जंगल में डंडे के साथ गश्त की, हालांकि तेंदुआ हर बार की तरह तब तक लोगों की नजरों से दूर हो गया था।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मियों की मानें तो अब तेंदुए ने आईआईटी से आर्डिनेस फैक्ट्री तक के इलाके को अपना मान लिया है और इस पूरे क्षेत्र के जंगल में ही कहीं अपना ठिकाना बनाया है। हालांकि अभी तक उसके स्थाई रूप से यहां रहने के निशान तो नही मिले हैं लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जिस तरह उसकी हर पंद्रह बीस दिन में मौजूदगी सामने आ रही है उससे साफ है कि उसे यहां छुपने और खाने के लिए शिकार मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें पिछली बार करीब डेढ़ महीने से गायब तेंदुआ जनवरी महीने में ऑर्डनेंस फैक्टरी कानपुर में दिखाई पड़ा था। दो दिनों स्मॉल आर्म्स फैक्टरी और ओएफसी के जंगलों में दिखने के बाद वह फिर गायब हो गया। तब से वन कर्मी तेंदुए की तलाश में डटे हैं।
विज्ञापन