फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard seen again in IIT, captured in CCTV, forest department has removed half the staff

Leopard in Kanpur: आईआईटी में फिर दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद, वन विभाग ने बढ़ाई गश्ती

Fri, 25 Nov 2022 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Nov 2022 01:54 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर में एक बार फिर तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीमें फुटेज वाले स्थान के आसपास जांच की जा रही है। साथ ही एक पिंजरा भी उस इलाके में लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Leopard seen again in IIT, captured in CCTV, forest department has removed half the staff
आईआईटी में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में करीब एक महीने से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ एक बार फिर संस्थान में दिखा है। गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा है। इसको देखते हुए आईआईटी और एनएसआई के आसपास क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले 12 दिनों से गायब चल रहा तेंदुआ गुरुवार की रात एक बार फिर आईआईटी के जंगलों में दिखाई पड़ा है। तेंदुए के दिखने के साथ ही एक बार फिर वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। शुक्रवार को अतिरिक्त वन कर्मियों के साथ आईआईटी के जंगल फिर से गश्त शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल टीम को तेंदुए कि कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वन अधिकारियों का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके रूट को चिन्हित कर पड़ताल में जुटे हुए हैं। डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज बहुत स्पष्ट नहीं है, लेकिन फुटेज वाले स्थान के आसपास जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एक पिंजरा भी उस इलाके में लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 24 अक्टूबर से शहर में दहशत का कारण बने तेंदुए को आखरी बार 13 नवंबर को अर्मापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एरिया में देखा गया था। इसके बाद से गुरुवार दिन तक उसकी कोई भी गतिविधि सामने नहीं आई थी।

इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों ने आईआईटी एनएसआई और अरमापुर में तैनात वन कर्मियों को वापस बुलाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब तेंदुए के दिखने की सूचना के बाद फिर से कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

विभाग ने हटा लिए थे आधे कर्मचारी
बता दें कि तेंदुए के नौ दिन से न दिखने से अर्मापुर, आईआईटी और एनएसआई से वन विभाग ने तैनात आधे कर्मचारी हटा लिए गए थे। 24 अक्तूबर को तेंदुआ दिखने के बाद से विभाग में दफ्तरी कामकाज लगभग ठप पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed