फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard out of reach, cage location to be changed

Kanpur News: तेंदुआ पकड़ से दूर, पिंजरे की बदली जायेगी लोकेशन

Thu, 26 Feb 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard out of reach, cage location to be changed
राजपुर। भोगनीपुर रेंज की वन विभाग की टीम को तेंदुआ 25 दिनों से लगातार चकमा दे रहा है। दमनपुर गांव में तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग करते हुए खेतों और झाड़ियों की वन विभाग की टीम खाक छान रही है। अब वन विभाग पिंजरे की लोकेशन बदलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर वन रेंज के दिबैर गांव के रास्ते में दो फरवरी की शाम को तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद तेंदुए की लगातार चहलकदमी अलग-अलग गांवों में बनी रही। जल्लापुर गांव में पगचिह्न भी पाए गए और सीसीटीवी कैमरे में आबादी में तेंदुए चहलकदमी कैद हुई। इसके बाद 10 फरवरी को खोजा रामपुर गांव में तेंदुए ने घोड़े को शिकार बनाया। इसके बाद दमनपुर गांव किनारे ईट-भट्ठे में कच्ची ईंटों में तेंदुए के पगचिह्न मिले।
विज्ञापन


वन विभाग ने ज्यादा सक्रियता वाले क्षेत्र दमनपुर, गुबार व छोलापुर में तीन पिंजरे रखवाए गए। इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। वन विभाग की टीम को ड्रोन कैमरे से कांबिंग में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। इधर दमनपुर में ईंट-भट्ठे के बाद से कोई ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। इसके बाद भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। खेतों की ओर किसान जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। भोगनीपुर रेंजर स्वामी दीन ने बताया कि पिंजरे की लोकेशन बदल कर कहीं दूसरी जगह लगाया जाएगा। दो दिन से दमनपुर-छोलापुर गांव के आसपास तेंदुए की सक्रियता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed