फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in Kanpur, the leopard disappeared again, search is on from IIT to NSI

Leopard in Kanpur: फिर ओझल हुआ तेंदुआ, आईआईटी से एनएसआई तक हो रही तलाश, 24 घंटे से नहीं लगा सुराग

Sun, 27 Nov 2022 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 09:12 AM IST
सार

आईआईटी में 12 दिन बाद दिखा तेंदुआ फिर ओझल हो गया है। इसके चलते आईआईटी से एनएसआई तक तलाश हो रही है, लेकिन 24 घंटे से सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
Leopard in Kanpur, the leopard disappeared again, search is on from IIT to NSI
आईआईटी में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 12 दिन बाद आईआईटी परिसर में दिखे तेंदुए की दहशत जारी है। आईआईटी और एनएसआई परिसर में लोगों को सतर्क रहने और अकेले या रात में गैर जरूरी काम से न निकलने के लिए कह दिया गया है। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए तमाम प्रयास करने में जुटे वन विभाग को पिछले 24 घंटे में एक बार भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन

आईआईटी से लेकर एनएसआई तक वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा रखे हैं, लेकिन किसी भी पिंजरे में मौजूद शिकार को तेंदुए ने अपना निशाना नहीं बनाया। शुक्रवार रात को उसकी हलचल न दिखने पर शनिवार को दिनभर वन विभाग की टीमों ने जंगल के अंदरूनी इलाकों में गश्त की।

विज्ञापन

बता दें, तेंदुए को 13 व 14 नवंबर को ऑर्डिनेंस फैक्टरी एरिया में देखा गया था। करीब एक महीने से कानपुर में तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ है, लेकिन वन विभाग उसे पकड़ नहीं पा रहा है। बता दें तेंदुए के दिखने की सूचना के साथ ही एक बार फिर वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है।

तेंदुए की यूरिन भी डाला पिंजरे के नजदीक
डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि एनएसआई कैंपस के आसपास बने घने जंगलों में दो पिंजरे लगाए गए हैं। गन्ने के खेत के नजदीक भी एक पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए एक अन्य तेंदुए के यूरिन को भी पिंजरों के आसपास डाला गया है। हालांकि इसके बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन

तेंदुए की हमले की सूचना निकली अफवाह
शुक्रवार देर रात नौरैयाखेड़ा में साइकिल सवार पर तेंदुए के हमले की सूचना फर्जी निकली। पुलिस का कहना है कि दो साइकिल सवार युवकों में झगड़ा हो गया था और एक युवक ने दूसरे को झाड़ियों की तरफ खींचकर पीटना शुरू कर दिया। अंधेरे की वजह से तेंदुआ समझकर महिला वहां से भाग निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed