Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in Kanpur: Now leopard seen in Pulses Institute

Kanpur: अब दलहन संस्थान में तेंदुआ दिखने का दावा, छानबीन करने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी, नहीं मिले साक्ष्य

Thu, 01 Dec 2022 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Kanpur: Now leopard seen in Pulses Institute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में तेंदुए के एनएसआई और आईआईटी कानपुर परिसर के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय दलहन संस्थान के खेतों में देखे जाने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। बताया जा रहा है कि एनएसआई के फार्म के पिछले हिस्से से दलहन संस्थान के खेत शुरू होते हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम को संस्थान के कुछ हिस्सों में छानबीन की लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


इसके बाद परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों और लोगों को वन अधिकारियों ने अपने नंबर दिए ताकि वह दिखाई पड़ने पर तुरंत सूचना दे सकें। वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के देखे जाने की सूचना तो मिली थी। हालांकि छानबीन में उसके पंजे या मौजूदगी से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। फिर भी रात के समय इस हिस्से में भी नजर रखी जाएगी। बता दें, पिछले तीन दिन से एनएसआई से लेकर आईआईटी के जंगलों में कहीं भी तेंदुए की हलचल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed