{"_id":"6aa70117889a1b470c096695","slug":"lekhpal-suspended-for-misleading-officials-regarding-illegal-mining-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148859-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध खनन में अधिकारियों को किया गुमराह, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध खनन में अधिकारियों को किया गुमराह, लेखपाल निलंबित
Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर/रूरा। जिनई बनीपारा में पौराणिक खेरे में अवैध खनन में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका रही। अवैध खनन छिपाने और अधिकारियों को गुमराह करने का तथ्य सामने आने पर एसडीएम ने लेखपाल राम आसरे को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
एसडीएम डेरापुर नीरज गौतम ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) लखनऊ मंडल के पत्र और समाचार पत्रों में ऐतिहासिक टीले पर अवैध खनन की खबर प्रकाशित हुई। एडीएम वित्त एवं राजस्व /प्रभारी अधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य खनन के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम से जांच कराई गई।
नायब तहसीलदार की जांच आख्या में पाया गया कि लेखपाल राम आसरे ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की। ग्राम सभा की बेशकीमती भूमि पर हो रहे अवैध खनन की पूर्व सूचना समय पर नहीं दी। इसके साथ ही अवैध खनन को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके विपरीत खननकारियों के संरक्षण और तथ्यों को छिपाने के लिए भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर लेखपाल राम आसरे को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें भूलेख प्रतिष्ठान राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
मामले में तहसीलदार डेरापुर को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि जिनई बनीपारा में सैकड़ों साल पुराने पौराणिक महत्व के शिव मंदिर के ठीक सामने साढ़े चार बीघा का ऊंचा खेरा (मिट्टी का टीला) है। इसी टीले में अवैध खनन किया गया है। बीते सात सितंबर की शाम को अवैध खनन होने पर एसडीएम डेरापुर को सूचना दी गई। वहां राजस्व टीम पहुंची तो खनन करा रहे लोगों ने वाहन थाने नहीं ले जाने दिया और अभद्रता की। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले। बीते शुक्रवार को नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने अवैध खनन की जांच के साथ ही खेरा भूमि की पैमाइश कराई। तब अवैध खनन की पुष्टि हुई।
........................
राजस्व टीम से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग
रूरा। जिला पंचायत सदस्य बउआ त्रिवेदी आदि ने बताया कि लेखपाल को निलंबित किया गया है लेकिन अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता करने वाले लोगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। पौराणिक खेरे की एक बीघा जमीन में खनन की पुष्टि राजस्व टीम की जांच में हो चुकी है। एसडीएम डेरापुर नीरज गौतम ने बताया कि राजस्व टीम से अभद्रता के मामले में जांच चल रही है। खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)