{"_id":"68055b0fb6adf708810f0dd6","slug":"lekhpal-complained-about-mining-on-government-land-police-turned-him-away-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122454-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सरकारी जमीन पर खनन की लेखपाल ने की शिकायत, पुलिस ने टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सरकारी जमीन पर खनन की लेखपाल ने की शिकायत, पुलिस ने टरकाया
विज्ञापन
कानपुर। सदर तहसील की ग्राम पंचायत बिनौर के लाल शाहकापुरवा गांव में खनन माफिया ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन किया। शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए सचेंडी थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया।
क्षेत्रीय लेखपाल रवि प्रकाश ने बताया की गांव की आराजी संख्या 549 सरकारी अभिलेखों में डेढ़ बीघा ऊसर में ग्राम समाज के नाम पर दर्ज है। इसमें 15 अप्रैल की रात खनन माफिया ने लगभग सात बिस्वा सरकारी जमीन पर मिट्टी का खनन कर लिया है। 16 अप्रैल को सुबह उन्हें जानकारी हुई तो होने पर सचेंडी थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अगले दिन भी थाने गए लेकिन पुलिस ने टरका दिया। शनिवार को एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र शिकायत की। सचेंडी के कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र पाल ने बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।